फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लान्चिंग आज, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट

Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
आईटी सिटी योजना की लान्चिंग आज, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट
विज्ञापन


इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी लॉटरी

छह तरह के दिए जाएंगे प्लॉट

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना शनिवार को लॉन्च होगी। इस मौके पर सबसे पहले उन लोगों को लाॅटरी डालकर प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत नि:शुल्क जमीन दी है। इनको जमीन के बदले एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी


लैंडपूलिंग योजना के तहत जिन लोगों ने अपनी जमीन एलडीए को नि:शुल्क दी है उनको जमीन के बदले एलडीए 25 प्रतिशत जमीन विकसित कर प्लाॅट के रूप में दे रहा है। अभी पहले चरण की लॉटरी में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन लोगों ने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की योजना पूरी कर ली है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लाइब्रेरी हॉल में सुबह 10 बजे से होगी। जमीन देने वालों को छह तरह के प्लॉट आवंटित किए जाएंगे उनमें 288 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 128 वर्ग मीटर, 72 वर्ग मीटर, 45 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर के हैं। जिस व्यक्ति की जितनी जमीन होगी उसी हिसाब से उसको बड़े से छोटे की तरह प्लाट आवंटित होंगे। जिनको 25 प्रतिशत से ज्यादा जमीन का प्लाट मिलेगा उनसे एलडीए तय रेट के हिसाब से पैसा लेगा। प्लाट लॉटरी से आवंटित होंगे ऐसे में इसमें किसको कहां पर किस आकार का प्लाॅट मिलेगा यह लाॅटरी से तय होगा।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed