{"_id":"69639489e38ae0401c0c7629","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1554726-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लॉट आवेदन का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अनंत नगर योजना में प्लॉट आवेदन का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
अनंत नगर योजना में प्लॉट आवेदन का आज आखिरी दिन
637 भूखंडों के लिए 20 दिसंबर को खुला था पंजीकरण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जो लोग एलडीए की अनंत नगर (मोहान रोड) योजना में भूखंडों के लिए पंजीकरण का सोमवा को अंतिम दिन है। ऐसे में जो लोग योजना में भूखंड लेना चाहते हैं वह अपना पंजीकरण करा लें। पंजीकरण ऑनलाइन हो रहा है। बीती 20 दिसंबर को योजना के 637 भूखंडों का पंजीकरण खोला गया था।
एलडीए की ओर जिन 637 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। उसमें 450 वर्गमीटर के 41, भूखंड, 288 वर्गमीटर के 224 भूखंड, 200 वर्गमीटर के 225 भूखंड, 162 वर्गमीटर के 90 और 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 57 भूखंड शामिल हैं। अनंत नगर योजना 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही। जिसमें करीब डेढ़ लाख लोगों के आशियानें का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भूमिगत केबल बिछाई जा रही हैं। योजना में बड़े हिस्से में एजुकेशन सिटी विकसित की जाएगी। इसके अलावा 130 एकड़ भूमि पर पार्कों व ग्रीन बेल्ट का विकास किया जाएगा जोक योजना को पर्यावरण के अनुकूल एक हरा-भरा क्षेत्र बनाएगी।
---------------------------
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए एलडीए की वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in/#/login पर जाकर पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। जिसके बाद भूखंड के अनुमानित मूल्य की पांच प्रतिशत पंजीकरण धनराशि जमा कराके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने वाले आवेदकों के बीच भूखंडों का आवंटन लॉटरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------