फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: गुजरात दौरे पर गया निगम के पार्षदों का दल, 11 को आएगा

Mon, 05 Jan 2026 06:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
गुजरात दौरे पर गया निगम के पार्षदों का दल, 11 को आएगा
विज्ञापन


महापौर और नगर आयुक्त भी गए

गिफ्ट सिटी सहित कई शहरों में घूमेंगे

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम के 50 पार्षदों का दल अहमदाबाद की गिफ्ट सिटी सहित कई अन्य नगरों का कामकाज देखने के लिए सोमवार को छह दिवसीय गुजरात दौरे पर रवाना हो गया है। उनके साथ महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार व अन्य अधिकारी भी गए हैं। वहां पर पार्षद सूरत और जूना गढ़ नगर निगम के सफाई, स्मार्ट सिटी और कचरा प्रबंधन का काम भी देखेंगे।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि गिफ्ट सिटी का पूरा नाम गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी है। यह अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच साबरमती न दी के किनारे बसा है। यह शहर सिंगापुर और दुबई जैसे शहरों की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां पर विश्वस्तरीय सुविधाएं का ढांचा है। यहां पर निवेश करने वालों को करों में राहत भी सरकार देती है। यह शहर किस तरह आगे बढ़ा और वहां पर कौन-कौन से प्रोजेक्ट हैं जिन पर लखनऊ में काम किया जा सकता है उसका अध्ययन किया जाएगा। इसके अलावा सूरत और जूना गढ़ में सफाई व्यवस्था के काम को देखा जाएगा। यह शहर स्वच्छता रैंकिंग में काफी आगे रहते हैं। ऐसे में वहां पर किस तरह काम हो रहा है यह देख जाएगा। पार्षदों के दल में भाजपा, सपा और कांग्रेस सभी शामिल हैं। नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी सात जनवरी को लखनऊ आ जाएंगे। पार्षदों का दल 11 जनवरी को आ जाएगा।
विज्ञापन


----------------------------

पहले भी कर चुके हैं अध्ययन ने नाम पर पार्षद दौरा

सफाई व्यवस्था और दूसरे नगर निगमों का कामकाज समझने के लिए नगर निगम के पार्षद करीब दस साल पहले गुजरात का दौरा कर चुके हैं। उस दौरान इंदौर, बड़ौदा, सूरत और अहमदाबाद गए थे। उससे पहले मुंबई का भी दौरा कर चुके हैं। महापौर ने बीते साल हैदराबाद का दौरा किया था। वहां पर रामकी कंपनी के लगाए गए प्लाटों को देखा था। जानकारों का कहना है कि पूर्व में जो दौरे हुए उनका कोई फायदा नगर निगम को नहीं मिला क्योंकि उस तरह से यहां पर कामकाज में सुधार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed