फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: हर घर तिरंगा’ अभियान में तहत भारत माता की जय से गूंजा शहर

Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
हर घर तिरंगा अभियान में रैली निकालते बच्चे
हर घर तिरंगा’ अभियान में तहत भारत माता की जय से गूंजा शहर
विज्ञापन



लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से   विभिन्न वार्डों  में जन-जागरूकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करना रहा।

जोन-एक में अमीरउद्दौला इस्लामिया इंटर कॉलेज में नगर निगम की टीम ने एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया। इसमें तिरंगे के महत्व, इसके इतिहास और सम्मान की परंपराओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया। इस पहल को युवाओं में राष्ट्रगौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाने की दिशा में अहम कदम माना गया।
विज्ञापन


इसी जोन के खालसा इंटर कॉलेज, चारबाग में 300 से अधिक छात्रों के साथ एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता फैलाना था। छात्रों ने इसके दुष्प्रभाव दर्शाने वाले बैनर हाथों में लिए और  जोश और देशभक्ति से भरे इस आयोजन ने आसपास के लोगों को भी पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जोन-सात स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के दौरान ‘लखनऊ बनेगा नंबर एक और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल देशभक्ति से गूंज उठा। छात्रों ने सतत जीवनशैली को अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश भी दिया।

जोन पांच के वार्ड सरोजिनी नगर द्वितीय में स्थित जेबीआर पब्लिक इंटर कॉलेज में भी हर घर तिरंगा के तहत एक रैली का आयोजन हुआ। विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर पूरे जोश के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। इस रैली ने आसपास के क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत माहौल बनाया। चौक काली जी वार्ड के लाजपत नगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में  सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता और तिरंगा प्रतियोगिता आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिसमें देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य शामिल थे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। इससे बच्चों में न केवल देशभक्ति की भावना बढ़ी बल्कि उनके आत्मविश्वास और रचनात्मकता को भी मंच मिला।

==
प्लास्टिक मुक्त शहर की शपथ ली

इन सभी आयोजनों का समापन एक सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर निगम की टीम ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण स्वच्छता के लिए बड़ी चुनौती है और इसे रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।


====

जिम्मेदारी समझने की अपील


नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगे के सम्मान का उत्सव नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारियों, पर्यावरण संरक्षण और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के संकल्प का भी प्रतीक है। आने वाले दिनों में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़कर लखनऊ को देश का नंबर- एक शहर बनाने में योगदान दें।

हर घर तिरंगा अभियान में रैली निकालते बच्चे

हर घर तिरंगा अभियान में रैली निकालते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed