फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली

Fri, 08 Aug 2025 04:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई फिर टली
विज्ञापन


जलाई से अब तक छह बार टल चुकी

अब 28 अगस्त को लगा है केस


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) शुक्रवार को फिर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में और दूसरे केसों पर सुनवाई होती रही और अंसल मामले का नंबर ही नहीं आया। जिससे केस को लेकर बहस नहीं हो सकी। अब एक 28 अगस्त को फिर केस लगा है। अंसल मामले को लेकर जुलाई से अब तक छह बार सुनवाई टल चुकी है। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही है कि केस की सुनवाई में लंबा वक्त लगेगा। जिसका खामियाजा उन आवंटियों को उठाना पड़ेगा जो अंसल को पैसा तो दे चुके हैं मगर उनको मकान, प्लाट या फ्लैट नहीं मिला। अंसल को एनसीएलटी ने फरवरी में दिवालिया घोषित किया था। उसके एनएसएलटी के आदेश केखिलाफ सुनवाई को लेकर एनसीएलएटी में आवंटियों और निवेशकों की ओर से केस दायर किया गया। जहां पर केस की सुनवाई को लेकर जुलाई से तारीख लग रही है मगर केस के निपटारे को सुनवाई नहीं हो पा रही है।


----

कब-कब लगा केस

आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि बीती एक जुलाई को केस लगा था मगर उस दिन दूसरे केसों के चलते नंबर नहीं आया था। जिसके बाद 16 जुलाई की तारीख कोर्ट ने प्राथमिकता के आधार पर लंच से पहले लगाने को कहा था। ऐसा हुआ भी मगर जो केस आगे लगे थे उन पर ही कई घंटे बहस चली। जिससे अंसल मामले का नंबर ही नहीं आ पाया। जिसके बाद कोर्ट ने कोर्ट ने फिर 23 जुलाई की तारीख तय की थी लेकिन जो केस पहले लगे थे उन्हीं की सुनवाई में पूरा समय चला गया तो 31जुलाई की तारीख लगाई गई थी लेकिन फिर सुनवाई नहीं हो सकी। उसके बाद एक अगस्त की तरीख लगी पर सुनवाई नहीं हो पाई। उसके बाद आठ अगस्त को केस लगा था मगर नंबर नहीं आया। अब 28 अगस्त को केस लगाहै। गगन का कहना है कि यह कोर्ट की कार्यवाही है इस पर कुछ नहीं कह सकते। जो केस पहले लगे होंगे उनकी सुनवाई पूरी होने के बाद ही नंबर आएगा। ऐसे में इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed