फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: विवादों के बीच नगर निगम सदन अगले सप्ताह

Fri, 04 Jul 2025 04:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
विवादों के बीच नगर निगम सदन अगले सप्ताह
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कार्यकारिणी सदस्यों के नाम तय करने को लेकर लेकर भाजपा में चल रहे विवाद के बीच नगर निगम सदन की बैठक अगले सप्ताह 10 जुलाई तक होगी। कार्यकारिणी के रिक्त छह पदों के लिए इस समय आठ प्रत्याशी हैं। जिससे निर्विरोध चुनाव के आसार कम हैं।

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो गए हैं। जिनकी जगह पर नए सदस्यों का चुनाव होना है। चुनाव निर्विरोध हो उसको लेकर भाजपा पांच और सपा एक पद पर चुनाव लड़ाना चाहती है। दोनों दलों के इतने ही सदस्य रिटायर भी हुए हैं लेकिन बीते सप्ताह भाजपा महानगर अध्यक्ष की ओर से कार्यकारिणी चुनाव को लेकर छह पार्षदों के नाम तय किए गए और यह शर्त लगाई गई कि लड़ेंगे पांच ही। जो पांच लड़ेंगे उनके नाम महापौर तय करेंगी। इस विवाद के बाद एक जुलाई को होने वाला कार्यकारिणी चुनाव टाल दिया गया था। भाजपा में अब पार्षद अरुण राय का एक नाम चर्चा में आया है। ऐसे में भाजपा में ही पांच पदों के लिए सात नाम हो गए है और सपा का एक मिलाकर आठ दावेदार हो गए हैं। ऐसे में छह सदस्यों का चुनाव निर्विरोध नहीं हो पाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि चुनाव एक सप्ताह में कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed