फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: मंत्री और महापौर ने की गोमती की सफाई, पांच सीएनजी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 05 Jun 2025 12:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:29 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
सीएनजी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल
फोटो
विज्ञापन


विश्व पर्यावरण पर और सीएम के जन्म दिवस पर नगर निगम का आयोजन

मंत्री और महापौर ने की गोमती की सफाई, पांच सीएनजी गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री ने कहा आयोध्या के बाद लखनऊ को भी बनाएंगे सोलर सिटी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गंगा दशहरा, विश्व पर्यावरण दिवस और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्मदिवस मौके पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से गोमती नदी तट पर करीब 10 किमी के दायरे में बने रिवर फ्रंट की सफाई की गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने लक्ष्मण मेला घाट पर गोमती नदी की सफाई की और रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया।

इस मौके पर मंत्री ने 33 वार्डों में काम करने वाली निजी कंपनी लायन इंवायरो की पार्क का कुड़ा, मलवा उठान के काम आने वाले पांच सीएनजी गाड़ियों हरी झंडी भी दिखाई।नगर विकास इस मौके मंत्री ने कहा कि जल का हमें ध्यान रखना पड़ेगा कि उसे गंदा न करें। वायु और पृथ्वी भी इसी प्रकार है। हमें पांच तत्वों का संवर्धन करना चाहिए। हमें पौधारोपण करना पड़ेगा। एक समय ऐसा आया जब लोगों ने एक ऐसा माहौल बना दिया कि हमारी परंपरा दकियानुसी है, लेकिन आज हमें पर्यावरण संरक्षण और इसका महत्व समझ में आ रहा है। मुगल शासन में और अंग्रेजों की गुलामी के दौर में हमारी रीति-रिवाजों को कमतर बताया गया मगर अब हमारी परंपराएं ही सही साबित हो रही हैं। कान्हा गोशाला में अच्छा काम हो रहा है। गायों का उपचार होने पर उनके पेट से प्लास्टिक निकलती है। हमें समझना होगा कि जो प्लास्टिक हम फेंक देते हैं। वह जानवरों को नुकसान पहुंचाते हैं। मंत्री ने कहा कि अयोध्या को सोलर सिटी बना दिया गया है। जिसके बाद तीस फीसदी ऊर्जा जरूरत सोलर से पूरी हो रही है। लखनऊ में भी इसे आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस पर एक अलग मुहिम छेड़ी है।अभियान चलाकर सफाई की जा रही है। जलकुंभी की गोमती नदी में समस्या बनी हुई है। प्लास्टिक को लेकर हम लोग भाषण देते हैं, लेकिन इससे दूरी नहीं बना पा रहे। हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। आदि मां गोमती नदी की सफाई का अभियान हम लोग चलाएंगे। लायन इंवायरो के मुखिया रणधीर सिंह ने बताया कि सीएजनी की 51 गाड़ियां लाई गईं उनमें सांकेतिक तौर पर पांच को मंत्री ने आयेाजन में झंडी दिखाई है।
विज्ञापन


----------

आठ सेक्टरों में चलाया गया अभियान

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि 1090 चौराहा से लेकर गुलाला घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दायरे को आठ सेक्टरों में बांटा गया। हर सेक्टर की जिम्मेदारी एक अधिकारी को दी गई। लक्ष्मण मेला घाट पर अभियान की शुरुआत सुबह छह बजे से हुई और पौधा रोपण भी किया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयेाजित हुए। जिसमें बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण को किस तरह नुकसान पहुंचा रही है और इससे कैसे बचा सकता है। इस मौकके पर पार्षद रंजीत सिंह यादव, प्रमोद सिंह राजन, सौरभ सिंह मोनू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed