फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: कल लगेगा नागरिक समाधान दिवस, मंडलायुक्त को बताएं परेशानी

Mon, 26 May 2025 01:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:17 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
कल लगेगा नागरिक समाधान दिवस, मंडलायुक्त को बताएं परेशानी
विज्ञापन



जनसुविधा से जुड़े सभी विभागों के अफसर रहेंगे मौजूद


स्मार्ट सिटी ऑफिस में होगा दिवस का आयोजन



माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ।

नगर निगम,एलडीए, आवास विकास, जिला प्रशासन बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित जनसुविधाओं  से जुड़े अन्य किसी विभाग से संबंधित आपकी समस्या है तो आप  मंगलवार को जनसुविधा दिवस में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत की सुनवाई खुद मंडलायुक्त रोशन  जैकब खुद करेंगी और उसका निस्तारण भी कराएंगी।  नागरिक समाधान दिवस लालबाग में स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित होगा। जिसमें सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक शिकायतों की सुनवाई होगी।

मंडलायुक्त ने कहा है कि लखनऊ महानगर के रहने वाले आम लोगों को दिन-प्रतिदिन जीवन से जुड़ी समस्याओं तथा बिजली, पानी, सड़क, भवन निर्माण, जल निकासी, यातायात, परिवहन एवं प्रदूषण आदि का सामना करना पड़ता है। सरकार ने समस्याओं के निराकरण हेतु संवेदनशीलता पूर्वक अनेक प्रबंध किये गये हैं और इन समस्याओं से संबंधित विभाग- समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत भी रहते हैं मगर नगरीय क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई कार्य इस प्रकार के होते हैं कि उसमें एक से अधिक कार्यदायी संस्थाओं की सहभागिता होती है, जिसकी जानकारी जन सामान्य को नही हो पाती है। एक से अधिक संस्थाओं के कार्य किये जाने की स्थिति में कार्य के प्रति जबावदेही भी स्पष्ट रूप से तय करने में समस्या होती है, ऐसी स्थिति में नगरीय क्षेत्र की आधारभूत संरचना से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण बगैर अंतर विभागीय समन्वय के किया जाना सम्भव नही हो पाता है। जिसको लेकर ही  नागरिक सुविधा दिवस का आयोजन हर माह के अंतिम मंगलवार को किया जाता है। 
विज्ञापन


=====

           

    शामिल होंगे विभागों के अफसर     


 समाधान दिवस में जिलाधिकारी लखनऊ, वीसी लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ के अतिरिक्त जल निगम नगरीय, लेसा, जलकल विभाग, प्रदूषण, लोक निर्माण विभाग, आवास विकास, यातायात विभागों के वरिष्ठतम अधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed