{"_id":"68245c44be3f7f741e0b73b0","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1202721-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम ने अवैध डेरियों के खिलाफ की कार्रवाई, पकड़ी 18 गाय व एक बछिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम ने अवैध डेरियों के खिलाफ की कार्रवाई, पकड़ी 18 गाय व एक बछिया
विज्ञापन
नगर निगम ने अवैध डेरियों के खिलाफ की कार्रवाई, पकड़ी 18 गाय व एक बछिया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ: नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव के आदेशानुसार, नगर निगम कौटिल कैचिंग दस्ते ने बुधवार को अवैध डेरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जोन-8, थाना आशियाना क्षेत्र के अंतर्गत रतन खंड, रूचि खंड, सेक्टर-एच और एलडीए कॉलोनी में चलाया गया, जिसमें अवैध डेरी संचालन, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं के कारण हो रही असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
इस अभियान का नेतृत्व पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने किया गया। जिनके साथ पुलिस बल, नगर निगम प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान मौके से 18 गायें और एक बछिया को जब्त किया गया, जिन्हें पीजीआई स्थित कांजी हाउस में बंद किया गया है। इन पशुओं को नियमानुसार जुर्माना भरने के बाद ही रिहा किया जाएगा।