{"_id":"6915fe8ac48934f3850ff794","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1470742-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में बनेगा 500 बेड का रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में बनेगा 500 बेड का रैन बसेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में बनेगा 500 बेड का रैन बसेरा
-- शासन ने मंजूर किए 25 करोड़ रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लोहिया संस्थान में प्रस्तावित रैन बसेरे के लिए बजट की मंजूरी दे दी है। शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल परिसर में 500 बेड की क्षमता वाला रैन बसेरा बनेगा।
मातृ शिशु रेफरल हॉस्पिटल में गायनी, पीडियाट्रिक सर्जरी, बाल रोग विभाग समेत दूसरे विभागों में मरीजों की भर्ती होती है। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि यहां आने वाले मरीजों के तीमारदारों को ठहरने में दिक्कत आती है। तीमारदारों को बरामदे में रात गुजारनी पड़ती है। इसके लिए सात मंजिला रैन बसेरा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिल चुकी है। अस्पताल परिसर के सामने की जमीन पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। बजट मिलने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।