फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: दिवाली को लेकर अस्पताल तैयार

Sun, 19 Oct 2025 04:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
दिवाली को लेकर अस्पताल हुए तैयार
विज्ञापन


-बर्न यूनिट से लेकर इमरजेंसी और आईसीयू तक की व्यवस्था पुख्ता
-डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें बनाई

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। दिवाली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह
से तैयार हैं। बर्न यूनिट व इमरजेंसी में बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
इमरजेंसी में जरूरी दवाओं का स्टॉक भी जुटा लिया गया है। आईसीयू से लेकर
दूसरे वार्ड में बेड आरक्षित हैं। डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें बना
दी गई हैं। जो ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। अस्पतालों ने हेल्प लाइन नंबर भी
जारी किए हैं ताकि असुविधा होने पर लोग फोन पर मदद ले सके।

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चार बेड आरक्षित किए गए हैं। ट्रॉमा सीएमएस डॉ.
प्रेमराज सिंह ने बताया कि दिवाली में पटाखे से जख्मी लोगों को इलाज कराने
के इंतजाम किए गए हैं। प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट के विशेषज्ञ डॉक्टर
की ड्यूटी लगाई गई है। नेत्र, हड्डी व त्वचा रोग विशेषज्ञ भी मुस्तैद रखे
गए हैं। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि 50
बेड आरक्षित किए गए हैं। इसमें इमरजेंसी, सर्जरी, आईसीयू समेत दूसरे विभाग
के बेड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी
लगा दी गई है। लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया
कि 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सिविल अस्पताल में 20 बेड आरक्षित किए गए
हैं। लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रवक्ता
डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दिवाली में अनहोनी से निपटने के लिए
तैयारी पूरी कर ली गई है। राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।
यहां करें संपर्क
सीएमओ कंट्रोल रूम
05222622080 पर संपर्क कर सकते हैं।
केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर
9453004209

सभी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में दीवाली के चलते विशेष इंतजाम किये गए
हैं। इमरजेंसी में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है।
दवाओं समेत अन्य जरूरी चीजों के मुहैया करा दी गईं। ताकि घायलों व पटाखों
से झुलसे लोगों को त्वरित इलाज मुहैया कराया जा सके।
डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ

एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध
108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं भी अलर्ट की गई है। एक कॉल पर वह उपलब्ध
रहेंगी। प्रदेश के सभी जिलों में 108 व 102 एम्बुलेंस 24 घंटे लोगों की
सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन
हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर 108
सेवा की सभी एंबुलेंस तैयार हैं। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाएं मुहैया
कराई गई हैं। 108 एंबुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना
बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed