{"_id":"68e7bdac0ad3d57b69006990","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1420775-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एफएसडीए की टीम ने प्रतिबंधित कप सिरप को लेकर 28 अस्पतालों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एफएसडीए की टीम ने प्रतिबंधित कप सिरप को लेकर 28 अस्पतालों पर मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए की टीम ने प्रतिबंधित कप सिरप को लेकर 28 अस्पतालों पर मारा छापा
- 41 कफ सिरप का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया, आस पास जनपदों से बुलाए
गए थे ड्रग इंस्पेक्टर
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर एफएसडीए की टीम ने बृहस्पतिवार को 28
मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल में छापा मारा। अस्पताल की फार्मेसी में कफ
सिरप को खोजा गया। हालांकि किसी भी अस्पताल में प्रतिबंधित कफ सिरप नहीं
मिला। टीम को दूसरी कंपनियों के कफ सिरप मिले। टीम ने 41 कफ सिरप के नमूने
लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच दौरान कफ सिरप में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी।
मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से राजस्थान और
मध्य प्रदेश में कई बच्चों की जान चली गई। सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने
लखनऊ के आस-पास जिले से ड्रग इंस्पेक्टर की टीमें बुलाई। टीमों ने एक साथ
28 अस्पतालों में छापा मारा। इसमें मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल,
पीडियाट्रिक अस्पताल, क्लीनिक में चल रही फार्मेसी शामिल हैं। टीम में लखनऊ
के ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य, विवेक कुमार, उन्नाव के अशोक कुमार सिंह,
सीतापुर की अनीता कुरील, लखीमपुर खीरी की बबीता रानी, हरदोई की स्वागतिका
घोष, रायबरेली के शिवेंद्र प्रताप सिंह ने छापा मारा। सहायक आयुक्त ब्रजेश
कुमार ने बताया कि कुल 28 मल्टीस्पेशिलिटी अस्पतालों, बाल चिकित्सालयों व
क्लीनिक पर छापा पड़ा। टीम ने कार्यवाही के दौरान कुल 41 कफ सिरप का नमूना
एकत्र किए गए। नमूने जांच एवं विशलेषण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण दौरान जो खामियां मिली हैं उन पर
कार्रवाई की जा रही है।
इन अस्पतालों पर पड़ा छापा
इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, संपर्ण हॉस्पिटल, क्लाउन नाइन हॉस्पिटल, मैक्स
हॉस्पिटल, रीजेंसी हॉस्पिटल, चैतन्या हॉस्पिटल, कैरियर मेडिकल कॉलेज,
चरक हॉस्पिल, वरदान क्लीनिक, सेंट जोजफ हॉस्पिटल, फातिमा हॉस्पिटल, कोरल
मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर सेंटर, एरा मेडिकल कॉॅलेज, जेपीएस चिल्ड्रेन
हॉस्पिटल, विवेकानंद हॉस्पिटल, अवध हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, आशियाना
मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल, बचपन किड्स हॉस्पिटल, राजधानी सुपर स्पेशलियटी
हॉस्पिटल, अजंता हॉस्पिटल, जावित्री हॉस्पिटल, स्पर्श चिल्ड्रेन मेडिकल
सेंटर, सेवा हॉस्पिटल, ब्राइट हॉस्पिटल एंड मल्टी स्पेशलियटी सेंटर, शुभम हॉस्पिटल।