{"_id":"68b2e2c061cdb6ae8709fc8d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1360740-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रामसागर मिश्रा अस्पताल में साल भर बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रामसागर मिश्रा अस्पताल में साल भर बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू
विज्ञापन
रामसागर मिश्रा अस्पताल में साल भर बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू
- रेडियोलॉजिस्ट न होने से बंद थी जांच, शासन ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। करीब साल भर से विशेषज्ञ न होने से जांच बंद पड़ी थी। मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्र पर जाना पड़ रहा था। मरीजों की समस्या को देखते हुए शासन ने रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी है। सीएमएस का कहना है गर्भवती व सामान्य मरीजों की जांच अब अस्पताल में संभव होगी।
रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन करीब 800 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। 156 बेड पर मरीजों की भर्ती हो रही है। ओपीडी में डॉक्टर हर दिन करीब 70-80 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच लिखते थे। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने से जांच बंद पड़ी थी। सीएमएस डॉ. वी के शर्मा ने बताया रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कामेश मोहन गौतम की तैनाती हो गई है। सीएमओ आफिस से मशीन संचालन के लिए लाइसेंस भी मिल गया है। अस्पताल में जांच की सुविधा भी शुरू हो गई है। अब मरीजों को जांच के लिए दूसरे सरकारी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। बताया गर्भवती महिलाएं व पेट की बीमारी से पीड़ितों को इलाज करने में काफी मदद मिलेगी। यह जांच रोगियों को मुफ्त मुहैया कराई जाएगी। ओपीडी व भर्ती रोगी डॉक्टर की सलाह पर जांच करा सकेंगे।