फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: आशा ने गर्भवती को निजी अस्पताल भेजा

Sun, 24 Aug 2025 08:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
आशा ने गर्भवती को निजी अस्पताल भेजा
विज्ञापन

.प्रसव में लापरवाही का आरोप, शिकायत हुई


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ।
इटौंजा सीएचसी की आशा ने गर्भवती को निजी अस्पताल में प्रसव कराया। उसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई तो वहां से बिना पति को जानकारी दिए मरीज को दूसरे अस्पताल भिजवा दिया। विरोध करने पर पति और महिला को किसी अन्य अस्पताल ले जाने की बात कहकर भगा दिया। पीड़ित पति अपनी पत्नी को लेकर एक अन्य अस्पताल गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। पीड़ित पति ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने की शिकायत इटौंजा सीएचसी अधीक्षक और थाने पर की है। अफसरों ने जांच का आश्वासन दिया है।
बीकेटी के नरोसा के नोहरी पुरवा निवासी रिंकू के मुताबिक पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे लेकर इटौंजा सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि सीएचसी पर सही से इलाज नहीं मिला। वहां पर तैनात एक आशा ने बेहतर इलाज का झांसा देकर माल रोड स्थित निजी अस्पताल एंड जच्चा बच्चा केंद्र लेकर पहुंचे। इस निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। जहां बच्चा स्वस्थ रहा, लेकिन पत्नी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

पति रिंकू का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी के अस्पताल प्रबंधन ने पत्नी को दूसरे निजी अस्पताल पहुंचा दिया। जब उसने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की तो पहले तो उसे गोलमोल जवाब दिया गया। इस बीच महिला की तबियत लगातार बिगड़ती रही। उसने निजी अस्पताल प्रबंधन से बिना बताए भर्ती किए जाने का विरोध जताया। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। वह किसी तरह से दूसरे अस्पताल ले गया, जहां अभी मरीज भर्ती है। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रिंकू ने सीएचसी इटौंजा के अधीक्षक को पत्र देकर माल रोड के निजी अस्पताल एंड जच्चा बच्चा केंद्र की शिकायत की है। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed