{"_id":"68ab014c81ced4275c0d4295","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1351487-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम इलाके में डायरिया के दस नए मरीज मिले, तीन भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम इलाके में डायरिया के दस नए मरीज मिले, तीन भर्ती
विज्ञापन
जानकीपुरम इलाके में डायरिया के दस नए मरीज मिले, तीन भर्ती
- डीएम-सीएमओ ने इलाके का किया निरीक्षण, अफसरों को सर्तक रहने के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर 7 में डायरिया का प्रकोप थमा नहीं है। रविवार को इलाके में कई मरीज मिले हैं। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन डटी रही। लोगों को दवा वितरण संग पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी गई। डीएम-सीएमओ ने इलाके का निरीक्षण किया।
जानकीपुरम सेक्टर 7 में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हैं। रविवार को इलाके में लगे कैंप में डायरिया के दस मरीज आए थे। इनमें डायरिया के हल्के लक्षण होने पर उन्हें दवा वितरित करके घर भेज दिया गया है। इसमें दयावती 60, इंद्रजीत 13, इंद्रराज 18, गौसी सिंह 6, विनय 5, श्रेजल 18, मंजू 13, रीता 19, सरोज शर्मा 78, कामिनी रावत 18 डायरियां से पीड़ित मिले हैं। इसमें सरोज व कामिनी व मंजू को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ने 210 घरों का सर्वे किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है टीम इलाके में दवा वितरण संग एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। इलाके में हालात अब पहले से सामान्य हैं।
इलाके में हो रही दूषित जलापूर्ति
इलाके में अभी भी दूषित जलापूर्ति हो रही है। लोग टैंकर का पानी पी रहे हैं। जलकल की टीम इलाके में लीकेज का पता लगाने में जुटी है। टीम ने लोगों को आपूर्ति का पानी पीने से मना किया है। मुहल्ले में चार जगह पर पानी के टैंकर लगाए गए हैं। लोगों का कहना है टैंकर पानी पीने की बजाय वह बाजार से बाेतल बंद पानी लाकर पी रहे हैं ताकि अब दिक्कत न हो।
विज्ञापन
डीएम के सामने लोगों का फूटा गुस्सा
डीएम करीब डेढ़ बजे इलाके का निरीक्षण करने पहुंचे। इलाके में लगे कैंप पास वह स्वास्थ्य विभाग, जलकल व नगर निगम के अफसरों को निर्देश दे रहे थे। इसी बीच मुहल्ले के रहने प्रभुदयाल व रूखसाना डीएम पास पहुंच गए। डीएम से लोगों ने अफसरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि यहां पर करीब पंद्रह दिन से पानी की दिक्कत थी। शिकायत बाद भी अफसरों ने सुध नहीं ली। नतीजा इलाके में डायरियां फैल गया। हर घर में एक या दो लोग बीमार हैं। प्रभुदयाल ने दूषित जलापूर्ति होने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने लोगों की समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग वापस लौटे।