फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: मशीन बताएगी ब्रेन ट्यूमर की सटीक दूरी और गहराई

Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news

विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू में अब पहले से बेहतर तरीके से ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी हो सकेगी। न्यूरो सर्जरी विभाग में न्यूरो नेविगेशन मशीन लगने जा रही है। इसके लिए संस्थान को पांच करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इस मशीन से ब्रेन ट्यूमर की दूरी व गहराई का सटीक आकलन हो सकेगा, जिससे सर्जरी में आसानी होगी।



केजीएमयू के मीडिया सेल फैकल्टी इंचार्ज प्रो. केके सिंह ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में बड़ी चुनौती उसकी गहराई व त्वचा से दूरी का अंदाजा लगाना होता है। न्यूरो नेविगेशन मशीन से पता लग जाएगा कि त्वचा के कितने अंदर से ट्यूमर की शुरुआत है और यह मस्तिष्क में कितनी गहराई तक है। ऐेसे में छोटा चीरा लगाकर ही ब्रेन की सर्जरी की जा सकेगी, नहीं तो बड़ा चीरा लगाकर पूरा ट्यूमर खोलना पड़ता है। मशीन इसकी भी जानकारी देगी कि ट्यूमर तक जाने के लिए सबसे छोटा रास्ता क्या है। यह भी पता चल जाएगा कि सर्जरी के दौरान कितना ट्यूमर निकाला जा चुका है। इससे सर्जरी की सुरक्षा और सटीकता बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


ट्यूमर पहचानने में नहीं होगी चूक



कई बार गैर कैंसर वाले ट्यूमर मस्तिष्क की तरह नजर आते हैं। इस कारण सर्जन इन्हें पहचान नहीं पाते, जिससे सर्जरी के दौरान ट्यूमर के बजाय ब्रेन का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है। न्यूरो नेविगेशन मशीन से ट्यूमर को पहचानने में चूक नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


...ऐसे काम करेगी मशीन



ब्रेन ट्यूमर के केस में एमआरआई के बाद उसे न्यूरो नेविगेशन सिस्टम पर अपलोड किया जाता है। मशीन ट्यूमर की पूरी जानकारी दे देती है। इसके बाद मरीज के ब्रेन की मैपिंग और सर्जरी की प्लानिंग अपलोड की जाती है। न्यूरो नेविगेशन मशीन से ट्यूमर के प्रकार, गहराई, दूरी, बचे ट्यूमर की जानकारी मिलती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed