फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: घर में घुसकर फौजी की पत्नी के जेवर लूटे और मार दी गोली

Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के विजयनगर नीलमथा सेक्टर-ए में बृहस्पतिवार देर रात असलहे से लैस एक बदमाश ने सेना के जवान के घर पर धावा बोल दिया। घर पर मौजूद अकेली जवान की पत्नी से जेवर लूटने के बाद गोली मारकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस तफ्तीश कर रही है।

नीलमथा सेक्टर-ए निवासी मोनू चौबे सेना में जवान हैं। अभी उनकी तैनाती कमांड अस्पताल में है। मोनू के पिता अजय कुमार चौबे भी सेना से रिटायर्ड हैं। वह सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। दोनों पिता-पुत्र बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर थे। घर पर मोनू की पत्नी अंशु कुमारी अकेली थीं। रात करीब पौने तीन बजे एक बदमाश घर में घुस गया। अंशु के मुताबिक सोते वक्त ही बदमाश ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। नींद खुली तो वह दहशत में आ गईं। उनके पास के सभी जेवरात उतरवाए। जेवरात लूटने के बाद गोली मारी और भाग गया।
विज्ञापन




जाते समय अंशु से ही खुलवाया दरवाजा, फिर कंबल ओढ़ लेटने को बोला

जेवर लूटने के बाद बदमाश ने अंशु से कहा कि घर का मुख्य गेट खोलें। अंशु ने उसके कहने पर तुरंत गेट खोला। उसके बाद बदमाश ने उनसे कहा कि वह कमरे में जाकर लेट जाएं। अंशु गईं और कंबल ओढ़कर लेट गईं। इसी दौरान उसने उनको गोली मारी। गोली बाईं तरफ अंडर आर्म में जाकर धंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




फुटेज में रात 2:45 बजे छत पर चढ़ता दिखा बदमाश

पुलिस ने इलाके में लगे करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अंशु के पीछे वाले घर में लगे एक कैमरे से अहम सुराग मिला है। इसमें एक बदमाश बगल के प्लाॅट से उनके घर की छत पर रात 2:45 बजे चढ़ता दिखाई दिया है। चूंकि वह वापस मुख्य गेट से गया है, इसलिए वह उस कैमरे में जाते हुए कैद नहीं हुआ।



क्या कोई करीबी है, जिसको सब पता था

जिस तरह से बदमाश छत के रास्ते घुसा, फिर सीधे अंशु के बेडरूम में पहुंचा और जेवरात लूटे, इससे ऐसा लगता है कि उसको घर के बारे में पूरी जानकारी थी। शायद उसको पता था कि रात में और कोई शख्स वहां नहीं है। अंशु अकेली है। ये भी पता था कि घर में कहां से जाया जा सकता है। इन वजहों से अंदेशा है कि कोई करीबी या परिचित का इसमें हाथ है। बाकी पुलिस की जांच में ये तथ्य साफ हो सकेगा।



हुलिया की नहीं दे सकीं जानकारी

बदमाश के हुलिये के बारे में अंशु सही जानकारी नहीं दे सकीं। अंशु के मुताबिक जो जेवर उन्होंने पहने थे, वही बदमाश ने उतरवाए। सवाल है कि अगर बदमाश का मकसद लूट ही था, तो घर से और नकदी-जेवरात लूटने का प्रयास क्यों नहीं किया?



जल्द होगा वारदात का खुलासा

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद हुआ है। फुटेज की मदद से उसके आने व जाने का रूट देखा जा रहा है। सर्विलांस टीम संदिग्ध मोबाइल नंबरों को चिह्नित कर रही है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।



-,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed