{"_id":"65552e64c76b7ba8d5084a4c","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-492667-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद पथ पर मृत मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद पथ पर मृत मिला तेंदुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद पथ पर बीबीएयू के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे एक तेंदुआ मृत मिला। उसके शरीर पर गहरे जख्म थे। आशंका है कि जंगल से भटक कर आए तेंदुए को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को ले गई।
डीएफओ अवध डॉ. रवि सिंह का कहना है कि आशंका है कि भूख की वजह से तेंदुआ मलेशेमऊ के जंगल से भटक कर शहीद पथ की ओर आया हो। हालांकि, सरोजनीनगर रेंज से किसी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना पहले नहीं आई थी। फिलहाल जांच जारी है। यह भी आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने सरोजनीनगर टीम के साथ जहां तेंदुआ पाया गया, लोगों से जानकारी जुटाने की कोशिश की। अब तक यह पता नहीं चल पाया कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारा। वहीं, प्राणि उद्यान की निदेशक अदिति शर्मा ने बताया कि तेंदुए के शव के पोस्टमार्टम के लिए पैनल गठित करने के लिए कहा गया है, जिससे मृत्यु के कारणों का पता लग सके।
विज्ञापन