फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

रात 2:10 बजे इंस्पेक्टर सतीश सिंह पर दागी गईं गोलियां, 65 सेकेंड बाद पत्नी-बेटी चीखीं

Thu, 16 Nov 2023 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह (47) हत्याकांड में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इनके आधार पर तहकीकात जारी है। वहीं, पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे (जिसकी दिशा घटनास्थल के विपरीत है) में वॉयस रिकॉर्डिंग हुई है, जिसमें रात 2 बजकर 10 मिनट पर गोलियों की आवाज सुनाई दी। फिर करीब 65 सेकेंड बाद इंस्पेक्टर की पत्नी व बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। पत्नी का तुरंत रिएक्शन न करना भी सवालों के घेरे में है। इस पहलू पर पुलिस गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन




मानस विहार निवासी इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह प्रयागराज की चतुर्थ वाहिनी पीएसी में क्वार्टर मास्टर के पद पर तैनात थे। दीपावली की रात वह पत्नी भावना व बेटी पाखी के साथ राजाजीपुरम निवासी अपने जीजा के घर डिनर पर गए थे। उनके भाई अजीत भी परिवार समेत वहां गए थे। सतीश भाई से पहले लौट आए थे और घर का गेट खोल रहे थे तभी एक हमलावर ने उनको गोलियों से भून दिया था। पुलिस की शुरुआती जांच में करीबी शक के दायरे में आए हैं। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीत के घर पर कैमरा लगा है, जो भले ही घटनास्थल की तरफ नहीं है, लेकिन उसमें गोलियों की आवाज व चीख पुकार रिकॉर्ड हुई है। इससे पुलिस सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। क्योंकि गोली चलने के 65 सेकेंड बाद पत्नी का रिएक्शन हुआ था, जबकि घटना के बाद उनका कहना था कि गोली चलते ही उनकी नींद खुल गई थी। ऐसे में सवाल है कि आखिर रिएक्शन इतना देर में क्यों हुआ।
विज्ञापन




धुंधली फुटेज मिली, एक चश्मदीद भी सामने आया



पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। कइयों में संदिग्ध हमलावर कैद हुआ है। पुलिस के मुताबिक जहां तक भी वह दिखा अकेले ही दिखा है, लेकिन आशंका है कि उसके साथ कोई न कोई होगा। वहीं, पुलिस को एक शख्स भी मिला है, जिसने हमलावर को भाग कर जाते हुए देखने का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक उससे कई अहम जानकारियां मिली हैं। इससे जांच में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशनाई या अवैध संबंध को लेकर पुख्ता सुराग नहीं

भावना ने पुलिस को बताया था कि सतीश घर पर युवती को लगाए थे। बेटी ने उनको पकड़ा था। कई महिलाओं से संबंध बताए थे। इसलिए पुलिस आशनाई व अवैध संबंध के बिंदु पर जांच कर रही है। हालांकि, अब तक इस पहलू पर कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।




कइयों से पूछताछ, करीबी पर शक गहराया



पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी से भी जानकारी ली है। पुलिस ये देख रही है कि सतीश से खुन्नस किन-किन को थी और उनकी मौत से किसको फायदा था। पुलिस ने कई रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है, जिसमें पता चला कि पति-पत्नी के बीच बन नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed