फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

खबरें ट्रेनों की : गोमतीनगर में ब्लॉक के चलते प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, यह पढ़ लेंगे तो नहीं होंगे परेशान

Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोमतीनगर स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण के लिए गर्डर लगाए जाने के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री संबंधित गाड़ियों की वर्तमान स्थिति चेक कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन




ढेहर बालाजी से 09 व 21 नवंबर और 03 दिसंबर को चलने वाली 19715 ढेहर बालाजी-गोमतीनगर एक्सप्रेस गाड़ी गोमतीनगर के स्थान पर ऐशबाग तक जाएगी। गोमतीनगर से 10 व 22 नवंबर और 03 दिसंबर को चलने वाली 19716 गोमतीनगर-ढेहर बालाजी एक्सप्रेस गोमतीनगर के स्थान पर ऐशबाग से चलाई जाएगी । 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 15, 16, 18 एवं 23 नवंबर को 10 मिनट देरी से, गाड़ी संख्या 12532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 नवंबर को 35 मिनट देरी से और 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को मार्ग में 15 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
विज्ञापन


यशवंतपुर से 15 नवंबर को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मानकनगर-बादशाहनगर-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर- लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी । गोरखपुर से 18 नवंबर को चलने वाली 05303 गोरखपुर-महबूबनगर विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मल्हौर-बादशाहनगर-ऐशबाग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानकनगर के रास्ते चलाई जाएगी । गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस 17 एवं 22 नवंबर को लखनऊ जं. से 01 घंटा देरी से चलाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत : दीपावली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें 8 नवंबर से




लखनऊ। दीपावली और छठ के मद्देनजर रेलवे बुधवार से दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दिल्ली से दरभंगा के बीच यह गाड़ियां चलेंगी। गाड़ी संख्या 04490 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल 08,11, 15 व 18 नवंबर को दिल्ली से शाम 07:35 बजे चलेगी। यह गाड़ी रात 03:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी और दस मिनट रुकने के बाद प्रस्थान करेगी। अगले दिन शाम 04:45 बजे यह दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में 04489 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 09, 12, 16 व 19 नवंबर को दरभंगा से शाम 06 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 07:30 बजे लखनऊ होते हुए दिल्ली शाम 04:40 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर जं., नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी स्टेशनों पर रुकेगी।


इसके अलावा 04006 दिल्ली जं.-जयनगर स्पेशल 09, 12 व 15 नवंबर को दिल्ली जं से रात 11.05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 08:20 बजे लखनऊ होते हुए रात 11:45 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में 04005 जयनगर-दिल्ली जं. स्पेशल 11, 14 व 17 नवंबर को जयनगर से रात 01:30 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 05 बजे लखनऊ होते हुए दिल्ली स्टेशन पर रात 01 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों ओर से गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ ,गोंडा, बस्ती गोरखपुर जं., छपरा, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं. और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed