फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: सांठगांठ से छूमंतर हुआ बिजली बिल का एरियर अब पड़ा गले

Sun, 10 Sep 2023 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। चौक खंड में दस साल पहले बाबुओं-दलालों की जेब गरम करके बिजली बिल से एरियर गायब कराने वाले अब फंस रहे हैं। ऐसे लोगों को गायब कराए गए एरियर को अब भरना पड़ेगा। यूपी पावर कॉर्पोरेशन की स्पेशल ऑडिट टीम ने यह गोलमाल पकड़ा है। वहीं, ठाकुरगंज, रेजीडेंसी अमीनाबाद, हुसैनगंज में स्पेशल ऑडिट होने जा रहा है।
विज्ञापन


ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर चौक खंड के उपभोक्ताओं के बिल में दस साल पुराना एरियर जोड़ा जा रहा है तो वे चौंक रहे हैं। ऐसे लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब वे हर माह बिल जमा कर रहे हैं, तो उनके बिल में एरियर कैसे जोड़ दिया गया। एसडीओ, एक्सईएन को एरियर खत्म कराने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




अमीनाबाद में दोबारा स्पेशल ऑडिट

कॉर्पोरेशन की टीम अमीनाबाद खंड में बिल में की गई हेराफेरी की स्पेशल जांच कर चुकी है। अमीनाबाद खंड के तत्कालीन बाबू मनीष गुप्ता सहित कई अभियंता एवं लेखाकार से रिकवरी के लिए रिपोर्ट भी प्रबंधन को भेजी गई थी। मगर, इस स्पेशल जांच पर सवाल उठे तो अमीनाबाद में फिर से स्पेशल ऑडिट होने जा रहा है। कुछ लोगों ने पूर्व में हुई जांच को लेकर सवाल उठाते हुए दोबारा स्पेशल ऑडिट कराने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठे सवाल : चौक खंड में महज 70 बिल के एरियर ही नहीं गायब हुए...और भी हैं ऐसे मामले



कॉर्पोरेशन की जिस टीम ने चौक में स्पेशल ऑडिट किया, उसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कर्मचारी नेता छोटे लाल दीक्षित का आरोप है कि टीम ने स्पेशल ऑडिट के दौरान चौक मेें महज 70 उपभोक्ताओं के गलत तरीके से घटाए गए एरियर को बिल में जोड़ने की संस्तुति की है। जबकि चौक के पूर्व अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश के कार्यकाल के दौरान बाबुओं ने बड़े पैमाने पर एरियर गायब कर दिए गए थे। इसको अमर उजाला उजागर भी कर चुका है।


ऑडिट रिपोर्ट : सांठगांठ से गायब हो गया एरियर
उपभोक्ता रकम रुपये में


सैयद अहसन जैदी 2.00 लाख



बाल किशन रस्तोगी 70,130



गोपाल रस्तोगी 25,153

आसिफ नवाब 24,567

मोहम्मद उर्फी 10,097



रीना 11,204






बकाया एरियर तत्काल जमा कराएं

अधीक्षण अभियंता, लेसा सिस गोमती मंडल-आठ गुरजीत सिंह का कहना है कि चौक के जिन उपभोक्ताओं के बिल में बकाया एरियर जोड़ा गया है, उसे वे तत्काल जमा कर दें। उपभोक्ताओं पर इस रकम की देनदारी थी, लेकिन बिल संशोधन के दौरान उसे कम कर दिया गया था। इस रकम को दोबारा स्पेशल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed