{"_id":"64f6297ef1c0dc13ff008594","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-402499-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: परिवार का दावा-मंत्री के घर से बंटी निकला, पर पीछे के दरवाजे से आकर विनय को मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: परिवार का दावा-मंत्री के घर से बंटी निकला, पर पीछे के दरवाजे से आकर विनय को मार दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विनय हत्याकांड में पीड़ित परिजन उसके जिस दोस्त अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी पर सबसे ज्यादा आरोप लगा रहे हैं, सोमवार को उसका एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। एक सितंबर को तड़के 4:07 बजे वह केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर से बाहर आकर अपनी कार में बैठकर जाता दिखा। परिजनों का दावा है कि बंटी कुछ दूर जाकर रुका और फिर वापस पीछे वाले गेट से घर में घुसा। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है।
जिस वक्त बंटी कार में बैठकर जा रहा था, लगभग उसी वक्त पर घर के भीतर विनय ड्राइंग रूम में था। फिर वह भीतर कमरे में चला गया था। कुछ ही सेकंड बाद घटना को अंजाम दिया गया था। चूंकि जिस दिन पुलिस ने खुलासा किया था, उस वक्त बताया था कि विनय के दो दोस्त सौरभ रावत व बंटी पहले ही चले गए थे। घटना बाद में हुई थी। पर, फुटेज से एक बात स्पष्ट हो गई कि घटना के वक्त बंटी वहीं पर था। परिजनों का कहना है कि बंटी की बड़ी भूमिका है। उससे सख्ती से पूछताछ हो तो पूरी घटना का राजफाश हो जाएगा।
जमीन विवाद में वारदात का शक गहराया
शुरुआती जांच में सामने आया है कि 65 सौ स्क्वॉयर फीट जमीन बंटी के साथ साझे में विनय की थी, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, माल क्षेत्र में सात बीघा जमीन विनय के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई थी, जिसमें विकास का पैसा लगा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। चर्चा ये भी है कि विकास ने जिस तरह से थार कार विनय के नाम पर ली थी, उसी तरह कुछ संपत्तियां विनय के नाम पर कर रखी थीं। आशंका ये यही सभी चीजें उसकी हत्या की वजह बनीं। पर, पुलिस अफसर इन सभी तथ्यों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर रहे हैं।