फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: लखनऊ में छेड़छाड़ से आजिज छात्रा ने लगाई फांसी

Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन





लखनऊ। मड़ियांव थानाक्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर जान दी थी। वह सीतापुर रोड स्थित निजी इंस्टीट्यूट में बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को उसके पिता ने मड़ियांव निवासी नवनीत रावत उर्फ शकीरा, उसके दोस्त हमजा, मोंटी और उसकी प्रेमिका नेहा श्रीवास्तव के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकाने के आरोप में केस दर्ज कराया था।




मालूम हो कि छात्रा ने 19 अगस्त की देर रात कमरे में फांसी लगा ली थी। उसके पिता का आरोप है कि कॉलेज आते-जाते वक्त नवनीत ने किसी तरह उनकी बेटी का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और फिर परेशान करने लगा। वह अपने हैकर मित्र हमजा के साथ मिलकर भी उनकी बेटी को तंग करता था। इसके अलावा मोंटी और उसकी प्रेमिका नेहा उनकी बेटी को नवनीत से बात करने के लिए कहती थी। 19 अगस्त को भी नेहा ने फोन कर नवनीत से बात करने का दबाव बनाया तो उनकी बेटी ने जमकर फटकार लगा दी। इस पर मोंटी ने उन्हें कॉल कर धमकाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed