फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: मकान की छत पर जोरदार धमाके से दहला लखनऊ का हरदोइया गांव

Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन


लखनऊ। नगराम कस्बे के हरदोइया गांव में रविवार दोपहर एक मकान की छत पर जोरदार धमाका हुआ। छत पर पड़ी टिनशेड दूर जा गिरी और छज्जा जमींदोज हो गया। मकान में दरारे आ गईं। पड़ोसी के मकान की टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। मकान मालिक से पूछताछ कर जानकारी ली। छत पर रखे पटाखे जस के तस मिले। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का दावा है कि बिजली गिरने से हादसा हुआ। बारूद से विस्फोट के साक्ष्य नहीं मिले हैं।



गांव निवासी मुनव्वर लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करते हैं। यहां उनकी पत्नी परवीन और बेटी चांदनी रहती है। दोपहर करीब एक बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि इलाके में हड़कंप मच गया। छज्जा भरभराकर ढह गया। सूचना पर पुलिस के साथ दमकल की टीम और बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा। एसीपी मोहनलालगंज नितिन सिंह के मुताबिक, छत पर पटाखों की खेप रखी थी। पहले यही बताया गया था कि उसी में विस्फोट हुआ है लेकिन जांच में बारूद के विस्फोट होने की पुष्टि नहीं हुई। पटाखे भी सुरक्षित मिले हैं। सीपी का कहना है कि बिजली गिरने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन


चंद मिनट पहले छज्जे के नीचे से हटे थे बच्चे

चांदनी पांच-छह बच्चों को रोजाना ट्यूशन पढ़ाती हैं। रविवार दोपहर को भी वह मकान के बाहर बच्चों को पढ़ा रही थीं। जैसे ही बच्चे हटे वैसे ही धमाका हुआ। उधर, पड़ोसी राकेश के घर के बाहर पड़ा टिनशेड ढह गया, जिसके नीचे बंधे मवेशी दब गए। हालांकि, उनको भी सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसलिए रखी थी पटाखों की खेप



पुलिस के मुताबिक, मुनव्वर दिवाली के समय पटाखों की दुकान लगाते हैं। इसके लिए लाइसेंस भी लेते हैं। उनके परिवार वालाें ने बताया कि दिवाली के वक्त जो पटाखे बच गए थे, उनको छत पर रख दिया था। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed