फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

एलडीए बोर्ड के फैसले का असर : 55 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त में 50 लाख का फ्लैट

Sun, 06 Aug 2023 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन






लखनऊ। एलडीए ने शनिवार को सरकारी, अर्द्ध सरकारी एवं बैंकों के कर्मियों को 10 साल की किस्त पर फ्लैट बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, उससे खरीदारों को बहुत फायदा होगा। यूं समझे कि कोई 50 लाख का फ्लैट खरीदता है तो 25 फीसदी डाउनपेमेंट करने के बाद अनुमानित ब्याज सहित 55 हजार रुपये प्रतिमाह की किस्त में 10 साल तक भरनी होगी। यानी 50 लाख का फ्लैट 55 हजार रुपये की किस्त में हासिल हो जाएगा। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 50 लाख कीमत का फ्लैट खरीदने पर 25 फीसदी डाउनपेमेंट 12.50 लाख का भुगतान करना होगा। फ्लैट की बाकी रकम पर 8 से 9 फीसदी का ब्याज लगेगा। इस रकम की दस साल तक प्रति माह जमा होने वाली किस्त अनुमानित 55 हजार रुपये प्रति माह आएगी। खरीदार 37.50 लाख रुपये की रकम को बैंक से फाइनेंस कराएगा तो दस साल की प्रति माह आने वाली ईएमआई एलडीए किस्त से अधिक होगी। खरीदार को 50 लाख कीमत का फ्लैट खरीदने पर सात फीसदी स्टांप शुल्क एवं एक फीसदी कोर्ट फीस भी चुकानी पड़ेगी, जिसकी रकम लगभग चार लाख रुपये होगी।

अब तक तीन माह के भुगतान पर बिकते थे फ्लैट

एलडीए अब तक पहले आओ, पहले पाओ योजना के तहत जो फ्लैट बेचता था, तो खरीदार को तीन माह के अंदर पूरी कीमत के भुगतान का प्रावधान था। तीन माह में पूरा भुगतान करने पर छूट भी मिलती थी। तय अवधि तक भुगतान न होने पर बाकी रकम पर ब्याज का भी प्रावधान है। वित्त इकाई के अफसरों ने बताया कि पंजीकरण शुल्क के बाद फ्लैट की बची कीमत को 90 दिन में चुकाने पर तीन फीसदी, 75 दिन में चुकाने पर 4 फीसदी, 60 दिन में भरने पर 5 फीसदी एवं 45 दिन में बाकी रकम भरने पर 6 फीसदी की छूट दी जाती रही है। मगर, फ्लैट खरीदार जब मोटी रकम बैंक से फाइनेंस कराता तो उसको साढ़े नौ फीसदी तक का ब्याज देना पड़ता है।
विज्ञापन




इन योजनाओं में फ्लैट

रश्मि लोक शारदानगर, आद्रा अपार्टमेंट शारदानगर, रतनलोक शारदानगर, मानसरोवर योजना कानपुर रोड, अनुभूति अपार्टमेंट अलीगंज, श्रीजन अपार्टमेंट, सोपान एंक्लेव प्रियदर्शिनी कॉलोनी अपार्टमेंट सीतापुर रोड, समाजवादी एंक्लेव देवपुर पारा, भरनी अपार्टमेंट मानसरोवर योजना, जनेश्वर एंक्लेव जानकीपुरम विस्तार, सरगम अपार्टमेंट, पारिजात अपार्टमेंट गोमतीनगर, सीजी सिटी योजना में फ्लैट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




500 फ्लैट कानपुर रोड

300 फ्लैट जानकीपुरम



250 फ्लैट सीतापुर रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed