फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: डायवर्जन के बावजूद जाम से हलकान हो रहे लखनवी

Sun, 06 Aug 2023 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन




लखनऊ। जगरानी से खुर्रमनगर के बीच लगे इलेक्ट्रिक खंभों को शिफ्ट किए जाने के कारण शनिवार से डायवर्जन लागू किया गया है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए शनिवार सुबह छह बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक यह व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि डायवर्जन से लोगों को राहत के बजाय जाम का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर में टेढ़ी पुलिया चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसका असर विकासनगर इलाके में भी पड़ा। विकासनगर रोड गुलाचीन मंदिर के पास जाम के कारण लोग फंसे रहे। डायवर्जन के कारण वाहनों का दबाव विकासनगर इलाके में बढ़ गया। इससे पूरे दिन वाहनों के पहिए रेंगते रहे।


यातायात पुलिस ने शुक्रवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया की ओर जाने वाला यातायात टेढ़ी पुलिया से मामा चौराहा, चर्च रोड होते हुए विकास नगर से खुर्रम नगर के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगा। हालांकि सिर्फ एक दिन के लिए मुंशी पुलिया से खुर्रमनगर जाने वाला यातायात सेक्टर 19 से पद्मश्री केके सक्सेना मार्ग होकर इन्द्रप्रस्थ अपार्टमेंट से कल्याण अपार्टमेंट के रास्ते खुर्रमनगर की ओर परिवर्तित किया गया था। इसके कारण भी वाहनों का दबाव बढ़ गया था। खास बात ये है कि डायवर्जन के रास्ते में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं नजर आए। वाहन चालक भी जल्दी निकलने की होड़ में नियम तोड़ रहे थे, जिससे जाम लग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed