फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: सावन का शुक्रवार से आगाज, एक महीने लागू रहेगा डायवर्जन

Thu, 10 Jul 2025 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
लखनऊ। सावन की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। शहर के प्रमुख मंदिरों में एक महीने तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी इसलिए यातायात पुलिस ने एक महीने के डायवर्जन लागू किया है। डायवर्जन प्लान के हिसाब से यातायात चलेगा। 9 अगस्त तक यही व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन


1- डालीगंज से सामान्य यातायात इक्का तांगा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात हसनगंज थाना, डालीगंज क्रॉसिंग होते हुए जाएगा।

2- हनुमान सेतु तिराहा से नदवां बंधा होते हुए भी हुए कोई भी वाहन इक्का तांगा की ओर नहीं जाएगा। ये यातायात आईटी चौराहा होते हुए जाएगा।

3- मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहा से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नहीं जाएगा।

4- मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहा से मनकामेश्वर मंदिर की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात हनुमान सेतु या बंधा रोड़ होकर जाएगा।

5- बुद्धेश्वर चौराहे की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जाएंगे।

6- पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहे की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

7- आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जाएंगे।

8- दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले सभी वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जाएंगे।

9- बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले सभी वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए जाएंगे।

10- नहर तिराहा से बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात मोहान रोड तिराहा, तिकोनिया तिराहा होते हुए जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed