{"_id":"637dddbd0919fd379b70d62a","slug":"lucknow-news-lda-team-went-to-demolish-laxmi-market-and-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : लक्ष्मी मार्केट को तोड़ने का मामला, एलडीए की टीम से भिड़ी महिलाएं, वापस लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : लक्ष्मी मार्केट को तोड़ने का मामला, एलडीए की टीम से भिड़ी महिलाएं, वापस लौटी टीम
Wed, 23 Nov 2022 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 23 Nov 2022 06:27 PM IST
सार
जोन एक के प्राधिकारी प्रवर्तन अरुण सिंह ने बताया कि लक्ष्मी मार्केट को तोड़ने की दूसरी तारीख तय होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में इसे तोड़ने का आदेश हुआ था। बीते हफ्ते ही मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपील को खारिज किया था।
विज्ञापन
लखनऊ में एलडीए की टीम का विरोध करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में किसान नेता तारा सिंह विष्ट के द्वारा जनेश्वर मिश्र पार्क के पास अवैध रूप से बनाई गई लक्ष्मी मार्केट को बुधवार तोड़ने गई सुरक्षा बल सहित एलडीए टीम को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मार्केट न टूटे इसके लिए महिलाएं टीम से भिड़ गई और आनन-फानन में हवन-पूजन तक शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वहीं तारा सिंह के समर्थन में आसपास के किसान भी आ गये जिससे नोकझोंक एवं हंगामा बढ़ गया। वहीं महिलाओं ने सड़क पर धरना देकर ड्रामा करने का जो सिलसिला शुरू किया तो एलडीए टीम को मार्केट को तोड़े बिना ही बैरंग वापस लौटना पड़ना। तारा सिंह को मार्केट को तोड़े जाने की सूचना बीते मंगलवार को ही मिल गई थी, जिसके कारण उसने मदद के लिए आसपास के किसानों को बुला लिया था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से ही महिलाओं ने टीम को खदेड़ने के लिए पहले से ही मार्केट परिसर में डटी थी। टीम के पहुंचते ही महिलाओं व किसानों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और नारा लगाया पहले बड़े अवैध निर्माण तोड़ों। महिलाओं का ड्रामा अधिक बढ़ा तो महिला पुलिस कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। नोकझोंक व हंगामा अधिक होने के कारण उच्च अफसरों के निर्देश पर लक्ष्मी मार्केट को बुधवार तोड़ने की कार्रवाई को रोक दिया गया।
विज्ञापन
उधर, जोन एक के प्राधिकारी प्रवर्तन अरुण सिंह ने बताया कि लक्ष्मी मार्केट को तोड़ने की दूसरी तारीख तय होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में इसे तोड़ने का आदेश हुआ था। बीते हफ्ते ही मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने अपील को खारिज किया था।