{"_id":"6390c944a068af51742714f2","slug":"lucknow-news-kalyan-jewelers-seal-opening-on-residential-plot-seal-was-opened-to-remove-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : आवासीय भूखंड पर खुल रहा कल्यान ज्वैलर्स सील, सामान निकालने के लिए खुलवाई थी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : आवासीय भूखंड पर खुल रहा कल्यान ज्वैलर्स सील, सामान निकालने के लिए खुलवाई थी सील
Wed, 07 Dec 2022 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:42 PM IST
सार
मगर उसमें निर्माण शुरू कर दिया गया था। जोन एक के विहित प्राधिकारी अरुण सिंह के मुताबिक बी-3/44 नंबर के विनय खंड स्थित शोभावती अन्य के 220 वर्ग मीटर के भूखंड पर व्यावसायिक केंद्र के रूप में निर्माण कर लिया गया था।
विज्ञापन
एलडीए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार गोमतीनगर के विनय खंड में आवासीय भूखंड पर खुल रहे कल्यान ज्वैलर्स को सील कर दिया। इस निर्माणाधीन परिसर को पूर्व में भी सील किया गया था। मगर, निर्माणाधीन परिसर से सामान निकालने के लिए अनुरोध पर तीन दिन के लिए सील को खोला गया था।
विज्ञापन
मगर उसमें निर्माण शुरू कर दिया गया था। जोन एक के विहित प्राधिकारी अरुण सिंह के मुताबिक बी-3/44 नंबर के विनय खंड स्थित शोभावती अन्य के 220 वर्ग मीटर के भूखंड पर व्यावसायिक केंद्र के रूप में निर्माण कर लिया गया था। बुधवार को इस परिसर को सील करने के बाद थाना गोमतीनगर के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विशेष शिविर में 105 आवंटियों की रजिस्ट्री
लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शारदा नगर विस्तार योजना में निर्मित प्रधानमंत्री आवासों की रजिस्ट्री के लिए लगाये गये विशेष शिविर में आवंटियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सैकड़ों आवंटियों ने शिविर में संपर्क करके रजिस्ट्री की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। वहीं 105 आवंटियों के मकान की रजिस्ट्री हुई। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शारदा नगर विस्तार में कुल 2200 आवास बनाये गये हैं।
विज्ञापन