फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: JP Nadda will start preparations for the Lok Sabha elections from Agra

Lucknow : जेपी नड्डा आगरा से करेंगे लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज, कार्यकर्ताओं को कल देंगे जीत का मंत्र

Fri, 02 Jun 2023 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jun 2023 12:04 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए इस लक्ष्य को पूरा करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है।

विज्ञापन
Lucknow News: JP Nadda will start preparations for the Lok Sabha elections from Agra
जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष।

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से लोकसभा चुनाव -2024 की तैयारियों का आगाज करेंगे। 3 जून को आगरा में भाजपा के जनप्रनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में नड्डा जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र में फिर मोदी सरकार बनाने के लिए इस लक्ष्य को पूरा करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज मोदी सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान से किया है।
विज्ञापन


अभियान के तहत भाजपा के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के कार्यक्रम होने हैं। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष नड्डा का पहला कार्यक्रम आगरा में रखा गया है। नड्डा दोपहर 12.30 बजे दयालबाग स्थित जितिन रिसोर्ट में होने वाली बैठक में कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के गुर बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य के लिए महा जनसंपर्क अभियान के जरिये जनता के बीच पहुंचकर उपलब्धियां बताने पर मंथन होगा। नड्डा सांसद और विधायकों को भी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एजेंडा देंगे। ब्रज क्षेत्र में नड्डा के बाद अब अवध, काशी, पश्चिम, गोरखपुर और कानपुर क्षेत्र में गृहमंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं के भी दौरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed