फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Instructions to stop salary of CVOs of Badaun and Shamli, Livestock Minister took action

Lucknow News : बदायूं और शामली के सीवीओ का वेतन रोकने के निर्देश, पशुधन मंत्री ने की कार्रवाई

Thu, 29 Dec 2022 01:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Dec 2022 01:04 AM IST
सार

मंत्री ने कहा कि मिशन मोड में एक जनवरी से 31 मार्च, 2023 तक प्रत्येक दशा में बेसहारा एवं निराश्रित गोवंश का गोआश्रय स्थलों में संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस अवधि के बाद गोवंश सड़कों या खेतों पर न दिखने पाएं।

विज्ञापन
Lucknow News: Instructions to stop salary of CVOs of Badaun and Shamli, Livestock Minister took action
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

विस्तार

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने लापरवाही पर बदायूं एवं शामली के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वह बुधवार को पशुपालन निदेशालय में विभागीय अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ले रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि मिशन मोड में एक जनवरी से 31 मार्च, 2023 तक प्रत्येक दशा में बेसहारा एवं निराश्रित गोवंश का गोआश्रय स्थलों में संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस अवधि के बाद गोवंश सड़कों या खेतों पर न दिखने पाएं। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत न किया जाए। उन्होंने जिला गोंडा, बस्ती, बदायूं, जौनपुर, झांसी, आगरा, गोरखपुर, कन्नौज, तथा फिरोजाबाद के अधिकारियों गोवंश के संरक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर नाराजगी जताई। गोंडा व गोरखपुर के सीवीओ का स्पष्टीकरण लेने को कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठंड में गोआश्रय स्थलों पर गोवंश हेतु चारा, भूसा, प्रकाश, चिकित्सा, सुरक्षा एवं औषधियां आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। साथ ही 100 दिवसीय मिशन एआई अभियान के प्रगति की भी समीक्षा की। इसमें 75 लाख कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनपद गोरखपुर, संतकबीरनगर, जालौन, रामपुर, झांसी, बिजनौर, गाजियाबाद, मऊ, फतेहपुर, शामली तथा गाजीपुर जिलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बैठक में अपर मुख्य सचिव डा. रजनीश दुबे, विशेष सचिव देवेन्द्र कुमार पांडेय, निदेशक डा. इन्द्रमणि तथा डा. पीके सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed