{"_id":"6509a6617f66528d4d095073","slug":"lucknow-news-insects-found-in-curd-given-to-patients-in-kgmu-claimed-to-have-given-notice-to-the-company-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : केजीएमयू में मरीजों को दी गई दही में निकले कीड़े, कंपनी को नोटिस देने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : केजीएमयू में मरीजों को दी गई दही में निकले कीड़े, कंपनी को नोटिस देने का किया दावा
Wed, 20 Sep 2023 06:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 20 Sep 2023 06:09 AM IST
सार
केजीएमयू में भर्ती मरीजों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाता है। केजीएमयू प्रशासन ने खाना बनाने के लिए एक एजेंसी को नामित कर रखा है। केजीएमयू के ईएनटी विभाग में भर्ती मरीजों के खाने की थाल संग मिले दही में कीड़े निकले।
विज्ञापन
केजीएमयू
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केजीएमयू के ईएनटी विभाग में भर्ती मरीजों के खाने की थाल संग मिले दही में कीड़े निकले। तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और स्टाफ से इसकी शिकायत की। संस्थान के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मरीजों को दिया जाने वाला खाना कैंटीन में बनता है और दही की आपूर्ति बाहर से होती है। जिस कंपनी ने दही की आपूर्ति की है, उसे नोटिस दिया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
केजीएमयू में भर्ती मरीजों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जाता है। केजीएमयू प्रशासन ने खाना बनाने के लिए एक एजेंसी को नामित कर रखा है। मंगलवार दोपहर ईएनटी विभाग के वार्ड चार में मरीजों को खाने की थाल दी गई। मरीजों ने जब पैकेट बंद दही का डिब्बा खोला तो उसमें कीड़े नजर आए। तीमारदार दही में कीड़े निकलने की शिकायत करने लगे। खाना परोसने आए कैंटीन कर्मचारी वहां से निकल गए। तीमारदारों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कई मरीजों ने खाना नहीं खाया। तीमारदारों ने विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन