{"_id":"65143838df71e032d2006075","slug":"lucknow-news-impose-100-duty-of-home-guards-on-the-basis-of-muster-roll-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कारागार व होमगार्ड्स मंत्री ने दिए निर्देश, मस्टररोल के आधार पर लगाएं होमगार्डों की शत-प्रतिशत ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कारागार व होमगार्ड्स मंत्री ने दिए निर्देश, मस्टररोल के आधार पर लगाएं होमगार्डों की शत-प्रतिशत ड्यूटी
Wed, 27 Sep 2023 07:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 27 Sep 2023 07:59 PM IST
सार
कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने मस्टरोल के आधार पर होमगार्ड के जवानों की शत-प्रतिशत ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने बुधवार को विभाग के क्रियाकलापों की समीक्षा की। बैठक में सभी मंडलीय एवं जिला कमाण्डेंट रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जहां मस्टरोल के आधार पर होमगार्ड के जवानों की शत-प्रतिशत ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभिन्न मदों के भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरण, ऑनलाइन मस्टररोल, आईजीआरएस संबंधी शिकायतों के निस्तारण, कैशलेस कार्ड एवं विभागीय शासनादेशों से जुड़े प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन
होमगार्ड मुख्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने सभी मण्डलीय स्तर के अधिकारियों को जिला कमाण्डेंटों के साथ महीने में एक बार आनिवार्य रूप से बैठक करके जवानों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए और जरूरत हो तो ऐसे प्रकरणों को मुख्यालय भेज कर उसका निस्तारण करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि होमगार्डों की ड्यूटी ऑटो फॉरवर्ड न करें। साथ ही ड्यूटी लगाने में हीलाहवाली की शिकायत पर मंत्री कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई। मंत्री ने 15 अक्टूबर तक सभी होमगार्डं का कैशलेश कार्ड बनवाने का भी निर्देश दिया है। मंत्री ने होमगार्ड जवानों के बीच अच्छी वर्दी पहनने को लेकर स्पर्धा का आयोजन कराने और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
होमगार्डों का होगा हेल्थ बीमा
बैठक के दौरान होमगार्ड जवानों को हेल्थ बीमा कराने को लेकर प्रजेंटेशन भी किया गया। बैंक प्रतिनिधियों द्वारा बताया गया कि 18 से 35 वर्ष आयु का कोई भी होमगार्ड जवान हेल्थ इन्श्योरेंस का टॉपअप प्लान ले सकता है, जिसकी प्रीमियम दो हजार रुपये वार्षिक है। इसके अंतर्गत होमगार्ड जवान के साथ उसकी पत्नी एवं 21 वर्ष तक के आयु के दो बच्चों को 15 लाख रुपये तक का हेल्थ बीमा प्रदान किया जायेगा। इसमें दो लाख रुपये तक का खर्च होमगार्ड जवान को स्वयं वहन करना होगा। 02 लाख रुपये से ऊपर 15 लाख रुपये तक की राशि बीमा कम्पनी वहन करेगी। हालांकि मंत्री ने जवानों द्वारा 2 लाख वहन की शर्त में और छूट देने पर विचार करने को कहा है।