फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Governor expressed displeasure over non-compliance of instructions, expressed dissatisfaction

Lucknow News : निर्देशों का पालन न होने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी,  जाहिर की असंतुष्टि

Fri, 15 Mar 2024 08:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Mar 2024 08:26 AM IST
सार

नैक के दृष्टिकोण से सभी मानकों के अनुरूप प्रस्तुतिकरण बेहतर संयोजन के साथ किया जाए। वह बृहस्पतिवार को राजभवन में नैक ग्रेडिंग के लिए तैयार की गई सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसआरआर) की समीक्षा कर रही थीं।

विज्ञापन
Lucknow News: Governor expressed displeasure over non-compliance of instructions, expressed dissatisfaction
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नैक टीम के कामकाज पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण पर असंतुष्टि जाहिर की। निर्देश दिया कि पूर्व की समीक्षा में दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। नैक के दृष्टिकोण से सभी मानकों के अनुरूप प्रस्तुतिकरण बेहतर संयोजन के साथ किया जाए। वह बृहस्पतिवार को राजभवन में नैक ग्रेडिंग के लिए तैयार की गई सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसआरआर) की समीक्षा कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारियों के प्रमाण ना लगाए जाने पर भी टीम की कमी को बताया। उन्होंने शोध की सभी सुविधाओं का उल्लेख भी विवरण में अंकित करने को कहा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा अन्ना पशुओं की व्यवस्था, नंदी की गौशाला द्वारा ब्रीडिंग व्यवस्था बनाए जाने के कार्य का उल्लेख जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा पंकज जानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह तथा नैक के लिए गठित टीम के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed