फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Governor and CM Yogi congratulated on Independence Day

Lucknow News : राज्यपाल और सीएम योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, आज दूरदर्शन व आकाशवाणी पर संदेश देंगे सीएम

Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Aug 2023 12:21 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश मंगलवार को सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी दूरदर्शन केन्द्र रिले करेंगे। जबकि आकाशवाणी पर यह संदेश रात्रि 8 बजे सभी प्रदेश के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow News: Governor and CM Yogi congratulated on Independence Day
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देशहित में सर्वस्व न्योछावर करने वालों की याद दिलाता है। हमें अपने देश की प्रगति में पूर्ण समर्पण के साथ योगदान देने की प्रेरणा भी देता है।

विज्ञापन


बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ 75 वर्षों की विकास यात्रा के आत्मावलोकन के साथ-साथ आगामी 25 वर्ष के अमृत काल में नये भारत के निर्माण का अवसर है। प्रधानमंत्री ने अमृत काल में ‘पंचप्रण’ के माध्यम से देशवासियों से विकसित भारत, गुलामी के हर एक अंश से मुक्ति, अपनी विरासत के प्रति गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिक कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया है। इसलिए ‘पंचप्रण‘ के संकल्प को अंगीकार करते हुए कार्य करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश के सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी एवं समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उत्सव हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश अभियान के माध्यम से हर देशवासी को आजादी के नायकों को नमन करने, अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत व उपलब्धियों पर गर्व करने का है। साथ ही भविष्य की चुनौतियों का आंकलन करते हुए आजादी के 100वें वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र के रूप में विश्व में स्थापित करने की लिए पूरे मनोयोग से काम करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश मंगलवार को सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी दूरदर्शन केन्द्र रिले करेंगे। जबकि आकाशवाणी पर यह संदेश रात्रि 8 बजे सभी प्रदेश के केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed