फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Government hotmix plant standing empty, work being done by private

Lucknow News : खाली खड़े सरकारी हॉटमिक्स प्लांट, निजी से कराया जा रहा काम

Mon, 13 Mar 2023 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 13 Mar 2023 10:01 PM IST
सार

अमर उजाला इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहा है। कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के अंदर ही निजी हॉटमिक्स प्लांट से रोड बनवाई गई थी। इस पर 14 फरवरी को विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने कड़ा पत्र जारी करते हुए कहा था कि विभागीय प्लांटों से कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किए जाने के बावजूद वर्टिकल टेंडर के रूप में निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Government hotmix plant standing empty, work being done by private
हॉटमिक्स प्लांट। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

पीडब्ल्यूडी में सरकारी हॉटमिक्स प्लांट खाली खड़े हैं, वहीं निजी हॉटमिक्स प्लांट का इस्तेमाल हो रहा है। जबकि, स्पष्ट निर्देश हैं कि विभागीय प्लांट की उपलब्धता होने पर निजी प्लांट का इस्तेमाल न किया जाए।

विज्ञापन


अमर उजाला इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठा रहा है। कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के अंदर ही निजी हॉटमिक्स प्लांट से रोड बनवाई गई थी। इस पर 14 फरवरी को विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने कड़ा पत्र जारी करते हुए कहा था कि विभागीय प्लांटों से कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किए जाने के बावजूद वर्टिकल टेंडर के रूप में निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं।
विज्ञापन


वर्टिकल टेंडर में निजी हॉटमिक्स प्लांट के इस्तेमाल का प्रावधान होता है। विभागाध्यक्ष ने लखनऊ के ही अधीक्षण अभियंता को लिखा कि किन परिस्थितियों में नियमों की अवहेलना की गई। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा। साथ ही विभागीय हॉटमिक्स प्लांट से कार्य कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों में यह खेल जारी है। लखनऊ के 65 मार्गों के लिए मार्च में ही टेंडर मांगे गए हैं और इन सभी में निजी हॉटमिक्स प्लांट से काम कराए जाने की बात कही गई है। इसी तरह से रायबरेली में भी वर्टिकल टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। जबकि, इन दोनों जिलों में विभाग के 3-3 हॉटमिक्स प्लांट हैं, जिनका समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा है।


विभागाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि अगर एस्टीमेट में स्वीकृति विभागीय प्लांट से काम कराने की है, तो फिर उसी से काम कराया जाना चाहिए। विभागीय प्लांट की दरें, निजी प्लांट के मुकाबले ज्यादा आ रही हैं, इसलिए इस बारे में इंडियन रोड कांग्रेस के साथ पत्राचार किया जा रहा है। ये दरें भारत सरकार के स्तर से ही तय होती हैं। -संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed