फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Girl dies under suspicious circumstances, dead body found in hotel room, was in hotel with love

Lucknow News : संदिग्ध हालात में युवती की मौत, होटल के कमरे में मिला शव, दो दिन से प्रेमी के साथ थी होटल में

Wed, 14 Sep 2022 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 PM IST
सार

युवती ने दो कमरे बुक करा रखे थे। एक कमरे में उसका प्रेमी तो दूसरे में उसका दोस्त ठहरा हुआ था। प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि दोस्त फरार है।

विज्ञापन
Lucknow News : Girl dies under suspicious circumstances, dead body found in hotel room, was in hotel with love
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कैसरबाग के होटल जस्ट 9इन में ठहरी 26 साल की युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अर्धनग्न शव कमरे के बाथरूम में हैंगर के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती ने रविवार को एक कमरा बुक कराया था।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार देर रात दूसरा कमरा एक दोस्त के लिए बुक कराया। इसी कमरे में युवती का शव मिला और दोस्त फरार है। वहीं, युवती के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशंका है कि युवती की हत्या की गई है। मामले में होटल संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन


कैसरबाग के बांसमंडी स्थित होटल 9 जस्ट इन के संचालक बलराम वर्मा के मुताबिक 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रेमी के साथ होटल में आई युवती ने कमरा नंबर 901 बुक कराया था। प्रेमी नितिन द्विवेदी सुशांत गोल्फ सिटी का रहने वाला है। उसी के साथ वह कमरे में रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर की रात 12 बजे उसने आलमबाग के रहने वाले सुशील कुमार जायसवाल के लिए कमरा नंबर 924 बुक कराया। युवती ने होटल संचालक को बताया कि कमरा नंबर 924 में रुकने वाला मेरा दोस्त है और मेरा उस कमरे में भी आना जाना रहेगा। इसके बाद उसने खाने का ऑर्डर दिया और एक थाली 901 में और बाकी का खाना लेकर वह 924 में चली गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed