फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news: Five including Amazon content head sued for instigating religious sentiment

TANDAV : पांच के खिलाफ केस दर्ज करने बाद मुंबई पहुंची पुलिस टीम, गिरफ्तारी के लिए दबिश दी

Mon, 18 Jan 2021 10:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news: Five including Amazon content head sued for instigating religious sentiment
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

वेब सीरीज ‘तांडव’ में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में लखनऊ और शाहजहांपुर जिले में इसके निर्माता-निर्देशक, लेखक और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ साथ भाजपा ने भी वेब सीरीज के कथित आपत्तिजनक सामग्री की कड़ी निंदा की है। वेब सीरीज तांडव के निर्माता-निर्देशक और अमेजन ओरिजिनल इंडिया की हेड सहित पांच पर मुकदमा दर्ज करने के बाद लखनऊ पुलिस टीम सोमवार सुबह मुंबई पहुंची। पुलिस टीम की अगुवाई प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं। इस मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने मुंबई में कुछ स्थानों पर दबिश भी दी।

विज्ञापन


वहीं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश का माहौल खराब ना होने देने के लिए इसकी विवादास्पद सामग्री को हटाने का आग्रह किया है। लखनऊ में हजरतगंज के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने वेब सीरीज 'तांडव' में कुछ आपत्तिजनक देखकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुकदमे में इंडिया ओरिजिनल कंटेंट (अमेजन) की प्रमुख अपर्णा पुरोहित, निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अन्य को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी एक ट्वीट में कहा, ‘‘माता पार्वती से कलियुग के विषय में चर्चा के दौरान भगवान शिव कहते हैं कि मनुष्य को हमेशा अपनी वाणी, मन और कर्मों पर नियंत्रण रखना चाहिए। धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुँचाने वाले तत्वों को इस सन्दर्भ में गंभीरतापूर्वक चिंतन करना चाहिए।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी तांडव सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट कर कहा, ‘‘अली अब्बास जफर जी - कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी माँगिये। सारी अभिव्यक्ति की आज़ादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए। आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा। जहरीला कंटेट वापस लीजिये, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।’’



उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी तांडव वेब सीरीज से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाये जाने की बात कही है। मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ताण्डव वेब सीरीज में धार्मिक व जातीय आदि भावना को आहत करने वाले कुछ दृश्यों को लेकर विरोध दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके सम्बंध में जो भी आपत्तिजनक है उन्हें हटा दिया जाना उचित होगा ताकि देश में कहीं भी शान्ति, सौहार्द व आपसी भाईचारे का वातावरण खराब न हो।'






लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में वादी वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव ने कहा है कि वेब सीरीज के पहले एपिसोड में हिंदू देवी-देवताओं का गलत चित्रण किया गया है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसमें अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। प्राथमिकी में भादस की 153 (ए) (धर्म, भाषा, नस्ल वगैरह के आधार पर लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश) 295 (किसी वर्ग के धर्म का अपमान करने के आशय से उपासना के स्थान को क्षति करना या अपवित्र करना) के साथ कई अन्य धारायें जोड़ी गयी हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ाने संबंधी शिकायतों का संज्ञान लिया है और अमेजन प्राइम वीडियो से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण मांगा है। सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर, तिग्मांशु धूलिया, डिनो मोरिया, कुमुद मिश्रा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, गौहर खान और कृतिका कामरा अभिनीत ‘तांडव’ का शुक्रवार को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर हुआ। फिल्मकार अली अब्बास ज़फर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ मिलकर राजनीति पर आधारित इस सीरीज का निर्माण एवं निर्देशन किया है। इसकी कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed