फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Executive Engineer suspended for negligence in work, warning to 10

Lucknow News : काम में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित, 10 को चेतावनी

Wed, 22 Nov 2023 11:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 22 Nov 2023 11:23 PM IST
सार

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को दक्षिणांचल डिस्काम के बांदा एवं कानपुर क्षेत्र की समीक्षा की। इस दौरान फर्रुखाबाद परीक्षण खंड में अभिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Executive Engineer suspended for negligence in work, warning to 10
सस्पेंड

विस्तार

पावर कारपोरेशन अध्यक्ष की समीक्षा में विभिन्न डिस्कॉम के अभियंताओं की कार्य प्रणाली की कलई खुल रही है। बुधवार की समीक्षा में भी बड़े पैमाने पर लापरवाही मिली है। ऐसे में फर्रुखाबाद परीक्षण खंड के अधिशासी अभियंता आश्रय सिंह को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अधीक्षण एवं आठ अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल ने बुधवार को दक्षिणांचल डिस्काम के बांदा एवं कानपुर क्षेत्र की समीक्षा की। इस दौरान फर्रुखाबाद परीक्षण खंड में अभिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसी तरह ईडीडी राठ, हमीरपुर, कन्नौज, कायमगंज, इटावा, सैफई तृतीय, फर्रुखाबाद तथा महोबा तृतीय खंड के अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता इटावा तथा हमीरपुर को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष ने निर्देशित किया है की जनता में इस बात का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए कि ओटीएस योजना में चोरी के प्रकरण पर पहली और आखिरी बार छूट की सुविधा मिल रही है। इसका लाभ लेकर यदि कोई बकाया है तो वह जमा कर दे जिससे उन्हें विद्युत विच्छेदन आदि की कोई समस्या भविष्य में न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed