फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Epidemic Act now in effect till June 30

यूपी में कोरोना : प्रदेश में महामारी अधिनियम अब 30 जून तक प्रभावी, अधिसूचना जारी

Thu, 01 Apr 2021 11:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 11:15 AM IST
सार

  • 31 मार्च को समाप्त हो रही थी समयसीमा
  • पूरे प्रदेश को कोविड-19 प्रभावित घोषित कर दिया गया है

विज्ञापन
Lucknow News : Epidemic Act now in effect till June 30
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में प्रभावी महामारी अधिनियम की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है। अधिनियम की समय-सीमा 31 मार्च को समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से बुधवार को जारी उद्घोषणा में यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा-3 का हवाला देते हुए राज्यपाल की ओर से पूरे प्रदेश को कोविड-19 प्रभावित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह अधिनियम 30 जून या कोई अन्य आदेश जारी किए जाने तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगा। इसके लिए उप्र महामारी कोविड-19 विनियमावली 2020 में सातवां संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले
आपको बता दें कि यूपी में बुधवार को 1230 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यह स्थिति तब है जबकि मंगलवार को मात्र 67443 नमूनों की जांच की गई है। इससे पहले सोमवार को भी 64519 नमूनों की जांच हुई थी और 918 केस मिले थे। जबकि रविवार को 119075 नमूनों की जांच हुई थी और 1368 नए केस मिले थे। इसी के साथ प्रदेश में मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 8811 हो गया है। बुधवार को 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 617194 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 598535 संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 9848 एक्टिव मरीज प्रदेश में हो गए हैं। इनमं से 6269 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 273 मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।


बुधवार को सबसे अधिक चार मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके अलावा कानपुर नगर और प्रयागराज में दो-दो, वाराणसी, मुजफ्फर नगर और चंदौली में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed