फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Engineer son of retired IAS shot himself, returned from France last year

Lucknow News : रिटायर्ड आईएएस के इंजीनियर बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, पिछले साल फ्रांस से वापस लौटा था

Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
सार

रिटायर्ड आईएएस प्रेम नारायण द्विवेदी विकासनगर सेक्टर तीन में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा पीयूष द्विवेदी(41) फ्रांस में परिवार के साथ रहता था। कोरोना काल से वह यहीं रह रहा था जबकि उसकी पत्नी व बेटियां फ्रांस में रहती हैं।

विज्ञापन
Lucknow News: Engineer son of retired IAS shot himself, returned from France last year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ में विकासनगर सेक्टर तीन में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड आईएएस अफसर के इंजीनियर बेटे ने लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की चलने की आवाज सुनकर जब परिजन बाथरूम में पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस प्रेम नारायण द्विवेदी विकासनगर सेक्टर तीन में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा पीयूष द्विवेदी(41) फ्रांस में परिवार के साथ रहता था। कोरोना काल से वह यहीं रह रहा था जबकि उसकी पत्नी व बेटियां फ्रांस में रहती हैं। पीयूष की मां गिरजादेवी का निधन हो चुका है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे प्रेम नारायण मॉर्निंग वॉक पर चले गए। घर पर पीयूष, उनकी दादी रमाकांती व चचेरा भाई हिमांशु था। अचानक से गोली चलने की आवाज आई। हिमांशु व रमाकांती पीयूष के कमरे में पहुंची। कमरे से अटैच बाथरूम में पीयूष का खून से सना शव पड़ा मिला। कनपीट पर गोली लगी थी। डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपों के आधार पर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गोली कनपीट से रिवाल्वर सटाकर मारी गई। गोली दायीं कनपटी पर मारी जो बायीं तरफ फंस गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली रिकवर हुई।
विज्ञापन


हाथ में मिली रिवाल्वर
जिस रिवाल्वर से पीयूष ने खुद को गोली मारी, वह उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक पीयूष के दाहिने हाथ में रिवाल्वर मिली। उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। जांच में पुष्टि हो जाएगी कि रिवाल्वर पर पीयूष के फिंगर प्रिंट हैं। वहीं बैलियस्टिक जांच भी कराई जाएगी, जिस रिवाल्वर से गोली चलने की पुष्टि होगी। इसीलिए रिवाल्वर कब्जे में ली गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में अब तक की जांच में कोई संदिग्ध पहलू सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से खुदकुशी करने की आशंका
पीयूष लंबे समय से पत्नी स्वाती व दो बेटियों के साथ फ्रांस में रहते थे। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। स्वाती भी एक कंपनी में कार्यरत हैं। कोरोना के दौरान पीयूष लखनऊ आ गए थे। तब से वह वापस नहीं गए। विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों से मामले में बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से पीयूष ने ये कदम उठाया। बाकी जांच जारी है। चूंकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लिहाजा वजह एकदम से साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने पीयूष का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। जिससे खुदकुशी करने की वजह का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed