फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Elderly man murdered by strangulation

Lucknow News : बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या, गला घोंटने व शरीर पर आठ जगह चोट के निशान की पुष्टि

Fri, 08 Sep 2023 11:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Sep 2023 11:04 AM IST
सार

लखनऊ में मलिहाबाद में वाजिद नगर गांव निवासी किसान सोहन लाल यादव (65) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मवेशियों के लिए बने हाते में तख्त पर पड़ा मिला। बेटे ने पिता का शव देख पुलिस को सूचना दी। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Elderly man murdered by strangulation
सोहन लाल यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद में वाजिद नगर गांव निवासी किसान सोहन लाल यादव (65) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव मवेशियों के लिए बने हाते में तख्त पर पड़ा मिला। बेटे ने पिता का शव देख पुलिस को सूचना दी। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं देर शाम को हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर आठ जगह चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


वाजिदनगर में सोहन परिवार सहित रहता था। परिवार में दो बेटे विमल और पवन, दो बेटियां है, दोनों की शादी हो चुकी है। पत्नी सुमन की काफी पहले मौत हो गई। सोहन ने गांव के बाहर एक हाता बनाकर मवेशी पाल रखा था। वहीं देखभाल करता था। वहीं रात में सोता था। बुधवार रात को भी सोने गया। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे के करीब छोटा बेटा पवन मवेशियों को चारा देने गया। हाते में मवेशियों के लिए चारा व चूनी रखने के लिए टीनशेड का कच्चा कमरा बना है। जिसमें सोहन सोता था। पवन ने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। इस पर पवन मवेशियों को चारा डालने लगा। कुछ देर बाद वह दरवाजे पर दस्तक दी तो खुल गया। अंदर तखत पर शव पड़ा था। गले में रस्सी लिपटी थी। वहीं शरीर पर मिट्टी लगी थी। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सात साल से हाते में ही रहता था सोहन
बड़े बेटे विमल के मुताबिक पिता सोहन  पिछले सात सालों से गांव के बाहर बने हाते में मवेशियों की देखरेख के लिए रात को वही पर सोते थे। बुधवार शाम को भी वह घर से हाते में सोने के लिए निकले थे। जिसके बाद वह कुछ देर गांव की पुलिया पर बैठे थे। उसके बाद सोने के लिए हाते में चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह 5 बजे के करीब जब छोटा भाई पवन पहुंचा तो वह तख्त पर मृत पड़े थे। विमल ने अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके अलावा शरीर पर 8 जगह चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed