फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Elderly man injured in assault dies, police had registered complaint in NCR

Lucknow News : मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज  किया था एनसीआर, सीएम से भी लगाई थी गुहार

Fri, 10 Nov 2023 10:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Nov 2023 10:25 AM IST
सार

लखनऊ में पीजीआई के पास एक नवंबर को कल्ली पश्चिम में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से मदनपाल थे तो दूसरी पक्ष से राजेश कुमार थे। पुलिस में दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
Lucknow News: Elderly man injured in assault dies, police had registered complaint in NCR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई के पास एक नवंबर को कल्ली पश्चिम में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष से मदनपाल थे तो दूसरी पक्ष से राजेश कुमार थे। पुलिस में दोनों पक्षों की तरफ से एनसीआर दर्ज कर लिया था। इस मारपीट की घटना में मदनलाल (42) के सिर पर चोट आई थी, जिसके सिर पर टांके लगे थे। मदनलाल का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही शुक्रवार की सुबह चार बजे लगभग उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मदनलाल की पत्नी मंजू रावत ने बताया कि मारपीट की घटना में उनके पति को गंभीर चोट आई थी, लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए एनसीआर में मामला दर्ज किया। इसके अलावा इस दौरान आरोपी लगातार धमकी दे रहे थे और पूरे परिवार को मार देने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। मंजू रावत ने मुख्यमंत्री समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भी भेजा था। फिर भी पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन

 

कोतवाल बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उक्त घटना में दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें मृतक के पुत्र रोहित की तरफ से मुकदमा एनसीआर दर्ज कराया गया था। इसमें सचिन, राजेश व राकेश आरोपी बनाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल में राजेश व राकेश को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान भी किया था। अब पुलिस ने मुकदमे में धारा बढ़ा करके आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed