कोरोना का कहर : यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी आए कोरोना की चपेट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी साझा की है। डॉ. शर्मा मे बताया कि उनकी न उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लिहाजा वे खुद को होम आइसोलेट कर रहे हैं और डॉक्टर की सलाह का पूरी तरह से पालन कर रहे हैँ। डॉ. शर्मा ने बीते कुछ दिन में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।
आज मेरा व मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।हम अपने आपको होम आइसोलेशन में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं।मेरा आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वो भी जाँच करा लें व कोविड गाईड लाईन का अक्षरशः अनुपालन करें।
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) April 21, 2021विज्ञापन
उधर अलीगढ़ के एक अस्पताल में पांच मरीजों की मौत हो गई है। इस पर उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑक्सीजन की मांग के एक घंटे बाद आपूर्ति कर दी गई थी। लेकिन ऑक्सीजन की कमी और किल्लत से पूरा प्रदेश जूझ रहा है।
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 242265 है और अब तक 10346 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लखनऊ में बीते 24 घंटे में 5902 मरीज मिले हैं। जबकि 21 मौतें रिकॉर्ड की गईं। इसके पहले मंगलवार को आंकड़ा पांच हजार रहा।