{"_id":"648731f2912250ba440bf415","slug":"lucknow-news-dgp-headquarters-will-also-take-feedback-on-redressal-of-complaints-dgp-inspected-the-headquart-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक भी लेगा डीजीपी मुख्यालय, डीजीपी ने मुख्यालय का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक भी लेगा डीजीपी मुख्यालय, डीजीपी ने मुख्यालय का किया निरीक्षण
Mon, 12 Jun 2023 08:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Jun 2023 08:27 PM IST
सार
डीजीपी ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय भवन के लोक शिकायत प्रकोष्ठ, आगंतुक कक्ष व मुख्यालय के प्रवेश द्वार आदि का भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि शिकायती पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के साथ समय-समय पर शिकायतकर्ता से फीड बैक भी लिया जाए।
विज्ञापन
डीजीपी विजय कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी विजय कुमार ने मुख्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में जनता की सीधे प्राप्त होने वाली तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को कम्प्यूटर में फीड कराते हुये पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जनता की सुविधा के लिए मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर आवश्यकतानुसार इंट्री प्वाइंट को बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
डीजीपी ने सोमवार को गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय भवन के लोक शिकायत प्रकोष्ठ, आगंतुक कक्ष व मुख्यालय के प्रवेश द्वार आदि का भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि शिकायती पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के साथ समय-समय पर शिकायतकर्ता से फीड बैक भी लिया जाए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ताओं के बैठने के स्थान को और अधिक सुव्यवस्थित कराया जाए। कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। फाइलों के रख-रखाव को और बेहतर व सुसज्जित रखते हुये उनका डिजिटलाइजेशन किया जाए। इस दौरान डीजीपी के जीएसओ, एसपी लोक शिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन