फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak wrote Servant in front of his name on social media account

Lucknow : उपमुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाम के आगे लिखा सर्वेंट, सपा ने किया पलटवार

Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 14 Oct 2023 07:12 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लिखा। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पाठक को सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर कहे जाने के बाद उन्होंने कदम उठाया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Deputy Chief Minister Brajesh Pathak wrote Servant in front of his name on social media account
Brajesh Pathak - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लिखा। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पाठक को सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर कहे जाने के बाद उन्होंने कदम उठाया है। ब्रजेश पाठक का कहना है कि जनता का नौकर होना गर्व की बात है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मीडिया को दिए बयान में ब्रजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम करार दिया था। इस पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जनता का नौकर बताने के लिए अखिलेश का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ कोरी बयानबाजी करना जानते हैं। कहा कि, अखिलेश तो राज परिवार से हैं, उनके पिता कई बार मुख्यमंत्री रहे, वे स्वयं भी सीएम रहे हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों  डिप्टी सीएम को सीएम योगी काम नहीं करने दे रहे हैं। यही उनका दर्द है जिसे हमने सामने रख दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वाकई में जनता के सेवक हैं तो उन्हें जनता की सच्चे अर्थों में सेवा करनी चाहिए। अस्पतालों की हालत सुधारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भी देखा जाए कि डिप्टी सीएम अपना ट्विटर हैंडल खुद चलते हैं या कोई और चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ब्रजेश पाठक के द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक कहे जाने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सिर्फ सर्वेंट लगाने से कुछ नहीं होता है। अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। अगर वह सर्वेंट होते तो अस्पतालों की हालत ठीक होती। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो प्रदेश की जनता कोई इलाज के लिए दर दर न भटकना पड़ता। वहीं ब्रजेश पाठक के द्वारा अखिलेश यादव को राजा बोले जाने पर उन्होंने कहा ये लोकतंत्र नहीं हैं यहां राजा कोई नहीं होता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed