{"_id":"655b6d84d671f4cef90af3d1","slug":"lucknow-news-departmental-action-will-be-taken-against-naib-tehsildar-of-basti-sadar-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बस्ती सदर के नायब तहसीलदार के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बस्ती सदर के नायब तहसीलदार के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
Mon, 20 Nov 2023 08:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Nov 2023 08:00 PM IST
सार
बस्ती सदर की नायब तहसीलदार ने गत दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उन्होंने अपने सह कर्मी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर सरकारी आवास में घुसकर जबरन बलात्कार और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विस्तार
बस्ती में महिला नायब तहसीलदार के सरकारी आवास में घुसकर बलात्कार और जान से मारने की कोशिश करने वाले नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। पीड़िता नायब तहसीलदार का वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व परिषद ने मामले में संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
बस्ती सदर की नायब तहसीलदार ने गत दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में उन्होंने अपने सह कर्मी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर सरकारी आवास में घुसकर जबरन बलात्कार और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मामले में शिकायत के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को राजस्व परिषद ने मामले में संज्ञान लिया। परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव ने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन