फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dead body of teenager found, minors accused of murder

Lucknow News : दोस्तों संग निकले किशोर का शव ट्यूबवेल में उतराता मिला, नाबालिगों पर हत्या का आरोप

Fri, 01 Sep 2023 03:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 01 Sep 2023 03:07 PM IST
सार

लखनऊ में गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास सरकारी ट्यूबवेल में बुधवार रात एक किशोर का शव पड़ा मिला। किशोर को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने उन्हीं दो दोस्तों पर किशोर को डुबोकर मार देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Dead body of teenager found, minors accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में गुडंबा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास सरकारी ट्यूबवेल में बुधवार रात एक किशोर का शव पड़ा मिला। किशोर को उसके दो दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। परिजनों ने उन्हीं दो दोस्तों पर किशोर को डुबोकर मार देने का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की मौत का कारण डूबना आया है। जिस किशोरों पर हत्या का आरोप लगा है उनकी उम्र 15 से 12 साल के बीच है। पुलिस दोनों किशोरों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा नितीश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गुडंबा के आधारखेड़ा में ट्रैक्टर ड्राइवर नूर मोहम्मद अपने परिवार संग रहते हैं। नूर मोहम्मद के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा जिब्राइल 17 को उसके दोस्त घर से बुला कर ले गए थे। इसके बाद बेटा घर वापस नहीं लौटा। दोपहर को वह काम से घर लौटे तो पता चला कि बेटा गायब है। परिजनों ने उसको इधर-उधर तलाशा पर कोई पता नहीं चल सका। दोस्तों से पूछने पर पता चला कि जिब्राइल ट्यूबवेल पर नहाने के लिए गए थे, जहां जिब्राइल डूब गया। इस जानकारी पर नूर मोहम्मद इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पास सरकारी ट्यूबवेल पर पहुंचा तो बेटे का शव ट्यूबवेल में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
किशोर जिब्राइल के पिता मोहम्मद के मुताबिक बेटे जिब्राइल का करीब एक साल पहले आरोपियों किशोरों से झगड़ा भी हुआ था। आरोपियों ने एक मोबाइल चुराया था। जिसके बाद से ही बोलचाल भी बंद थी। बुधवार को आरोपी किशोर अचानक घर पहुंचे और बात करने के बहाने से जिब्राइल को बुला ले गए। परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपी किशोरों ने जिब्राइल को ट्यूबवेल में डूबों का मार डाला। इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जिब्राइल की मौत का कारण डूबने के चलते आया है। परिजनों ने जिन दो किशोरों पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed