फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Dayashankar Mishra Dayalu said, the fees of AYUSH colleges are fixed, 16 AYUSH hospitals will start soon in the state

Lucknow News : दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा, आयुष कॉलेजों की फीस निर्धारित, प्रदेश में जल्द शुरू होंगे 16 आयुष अस्पताल

Wed, 13 Jul 2022 06:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 06:11 PM IST
सार

100 दिन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आयुष मंत्री ने बताया कि किसानों को औषधीय खेती के प्रति जागरूक करने और औषधीय पौधों का मूल्य दिलाने के लिए कांट्रैक्ट फार्मिंग शुरू कराई जा रही है।इसकी नीति तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
Lucknow News : Dayashankar Mishra Dayalu said, the fees of AYUSH colleges are fixed, 16 AYUSH hospitals will start soon in the state
खाद्य सुरक्षा एवं आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य सुरक्षा एवं आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आयुष कॉलेजों की फीस निर्धारित कर दी गई है। स्नातक में 100 सीट वाले कॉलेज हर साल डेढ़ लाख और 60 सीट वाले कॉलेज एक लाख 30 हजार फीस ले सकेंगे। अब सभी कालेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाएंगे। अब तक 105 कालेजों का समृद्धि करण किया जा चुका है।

विज्ञापन


100 दिन की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आयुष मंत्री ने बताया कि किसानों को औषधीय खेती के प्रति जागरूक करने और औषधीय पौधों का मूल्य दिलाने के लिए कांट्रैक्ट फार्मिंग शुरू कराई जा रही है।इसकी नीति तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 आयुर्वेदिक और 9 होम्योपैथिक चिकित्सालय का भवन निर्माण पूरा हो गया है जल्द ही इन का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मंत्री दयालु ने कहा कि पिछले साल विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करके 29 तरुण की वसूली की गई है। प्रदेश के साथ मंडल में सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला संचालित की जा रही है। इन मंडल के जिलों में सचल दल जाकर नमूने ले रहा है। इसी तरह झांसी एवम् देवीपाटन मंडल में क्षेत्रीय खाद्य प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। मेरठ गोरखपुर एवं आगरा में औषधी नमूनों का विश्लेषण का कार्य शुरू किए जाना है। यहां की लैब तैयार हो गई है जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर, कानपुर में इस्कॉन मंदिर, गाजियाबाद में मोदी मंदिर, मेरठ में हनुमान मंदिर और वाराणसी में संकट मोचन मंदिर सहित 75 धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। इन मंदिरों के प्रसाद की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है और नामित एजेंसी द्वारा साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जा रही है। इसी तरह दुकानों के लाइसेंस इन प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed