फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Dara Singh Chauhan will be BJP candidate in Ghosi by-election, seal in core committee meeting

Lucknow News : घोसी उप चुनाव में दारा सिंह चौहान होंगे भाजपा प्रत्याशी, कोर कमेटी की बैठक में लगी मुहर

Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 11 Aug 2023 12:01 AM IST
सार

मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में पूर्व मंत्री व सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दारा सिंह के नाम पर मुहर लगी।

विज्ञापन
Lucknow News: Dara Singh Chauhan will be BJP candidate in Ghosi by-election, seal in core committee meeting
दारा सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी विधानसभा उप चुनाव में पूर्व मंत्री व सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान पार्टी के प्रत्याशी होंगे। बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में दारा सिंह के नाम पर मुहर लगी।

विज्ञापन


दारा सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। निर्वाचन आयोग ने घोसी में 5 सितंबर को उप चुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया है। बृहस्पतिवार को दारा सिंह चौहान ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से मुलाकात की। चौधरी और धर्मपाल ने उन्हें उप चुनाव की तैयारी शुरू करने के संकेत दिए।
विज्ञापन


शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में घोसी सीट पर दारा सिंह को प्रत्याशी बनाने का निर्णय हुआ। प्रदेश नेतृत्व की ओर से दारा सिंह को प्रत्याशी बनाने का प्रस्वाव राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा जाएगा। बैठक में स्वाधीनता दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम, मेरी माटी मेरा देश अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं विधानमंडल के दोनों सत्रों में हुई चर्चा को लेकर भी बात हुई। उधर, सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed